सोनम वांगचुक के इलाज पर विवाद: हाईकोर्ट पहुंचीं पत्नी गीतांजलि, बोलीं- सफदरजंग अस्पताल पर भरोसा नहीं

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी डॉ. गीतांजलि जे. आंग्मो ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. पढ़ें उन्होंने कोर्ट से क्या मांग की है.

गीतांजलि ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से दूसरी जगह शिफ्ट करने की अनुमति मांगी है. इसके लिए रविवार (19 जुलाई) को तुरंत सुनवाई की अपील की गई है. गीतांजलि ने कहा कि किसी भी परिवार को अपने प्रियजन का इलाज किस अस्पताल में कराया जाए, यह तय करने के लिए प्रशासन से संघर्ष करने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए.

गीतांजलि ने कहा कि सफदरजंग अस्पताल वांगचुक को उनकी पसंद के प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करने की ‘अनुमति नहीं दे रहा है’, सफदरजंग अस्पताल पर अब भरोसा नहीं रहा.

अस्पताल में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात

गीतांजलि जे. आंग्मो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि सफदरजंग अस्पताल ने जारी हेल्थ बुलेटिन में सोनम वांगचुक के पोटेशियम लेवल की असली जानकारी शामिल नहीं की. उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार अनुरोध करने के बावजूद अस्पताल न तो सोनम वांगचुक को छुट्टी दे रहा है और न ही किसी प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करने की अनुमति मिल रही है. उन्होंने कहा कि अस्पताल में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं और उनकी आवाजाही पर भी सख्त रोक है. उनके मुताबिक, यह इलाज नहीं बल्कि अवैध हिरासत जैसी स्थिति है.

ये भी पढ़ें: अस्पताल से सोनम वांगचुक का पहला मैसेज, कहा- आजादी का दूसरा आंदोलन, संसद चलो

गीतांजलि ने कहा कि इसलिए मैंने हाई कोर्ट का रुख किया है और 19 जुलाई को तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया है, ताकि सोनम की तबीयत और बिगड़ने से पहले उन्हें शिफ्ट करने की अनुमति मिल सके.

दिल्ली पुलिस सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल ले गई

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल शनिवार (18 जुलाई) को 21वें दिन में पहुंच गई. इसके बाद दिल्ली पुलिस उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले गई. वांगचुक 28 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं. वह नीट में कथित गड़बड़ियों और इस विवाद से जुड़े छात्रों की मौत के खिलाफ चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >