अस्पताल से सोनम वांगचुक का पहला मैसेज, कहा- आजादी का दूसरा आंदोलन, संसद चलो

सफदरजंग अस्पताल में भर्ती होने के बाद सोनम वांगचुक ने पहली बार लोगों के नाम संदेश जारी किया है और 20 जुलाई के 'चलो संसद' मार्च में शामिल होने की अपील की है. इसी बीच अस्पताल ने उनकी सेहत का नया अपडेट भी जारी किया है, जबकि उनकी पत्नी ने उन्हें प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करने की अनुमति के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है.

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सफदरजंग अस्पताल में भर्ती होने के बाद पहली बार लोगों के नाम एक्स पर मैसेज जारी किया है. उन्होंने 20 जुलाई को होने वाले प्रस्तावित 'चलो संसद' मार्च में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की. वांगचुक ने इसे "भारत का दूसरा आजादी का आंदोलन" बताते हुए कहा कि यह अन्याय, डर, पेपर लीक और उनकी कथित गैरकानूनी हिरासत जैसी समस्याओं के खिलाफ लड़ाई है. उन्होंने लोगों से संसद मार्च को सफल बनाने और न्याय की इस मुहिम में साथ देने की अपील की.


कैसी है सोनम वांगचुक की सेहत

रविवार (19 जुलाई) सुबह 8:30 बजे तक जारी स्वास्थ्य अपडेट के मुताबिक, सोनम वांगचुक का इलाज दिल्ली के वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल में लगातार चल रहा है. फिलहाल उनकी नाड़ी, बीपी और अन्य जरूरी हेल्थ इंडिकेशन नॉर्मल हैं. हालांकि, लंबे समय से भूख हड़ताल पर रहने की वजह से उनके ब्लड की कुछ जांच रिपोर्ट सामान्य से थोड़ी अलग आई हैं. डॉक्टरों का कहना है कि लगातार उपवास का असर शरीर पर पड़ रहा है. इसलिए उनकी हालत पर एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम लगातार नजर रख रही है.

ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक के इलाज पर बना सस्पेंस : अस्पताल बोला- हर पल कीमती, परिवार की मंजूरी बाकी


सोनम वांगचुक की पत्नी डॉ. गीतांजलि पहुंचीं दिल्ली हाईकोट

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी डॉ. गीतांजलि आंगमो ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने मांग की है कि वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से किसी प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भेजने की अनुमति दी जाए. उनका आरोप है कि वांगचुक को उनकी इच्छा के खिलाफ सरकारी अस्पताल में रखा गया है. उन्होंने कहा कि अब उन्हें सफदरजंग अस्पताल में हो रहे इलाज पर भरोसा नहीं रहा. परिवार का यह भी कहना है कि कई बार अनुरोध करने के बावजूद अस्पताल प्रशासन न तो उन्हें डिस्चार्ज कर रहा है और न ही प्राइवेट अस्पताल ले जाने की अनुमति दे रहा है.


ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के राहुल गांधी, कहा- असत्य और हिंसा मोदी सरकार के मूल सिद्धांत


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >