Weather Updates: पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानों में कड़ाके की ठंड, बारिश से बढ़ सकती है परेशानी, जानें मौसम का हाल

Weather Updates: पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रहा है. नये पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण कुछ राज्यों में बारिश की भी संभावना है. जम्मू कश्मीर, दिल्ली, पंजाब के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है.

Weather Updates: जम्मू-कश्मीर के आस पास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है. इसके अलावा एक और पश्चिमी विक्षोभ 3.1 से 5.8 किमी की ऊंचाई पर स्थित है. मौसम में बदलाव के कारण उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों से लेकर बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश समेत कई और जगहों पर न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई.

Weather updates: पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानों में कड़ाके की ठंड

शुक्रवार को कश्मीर के बड़े हिस्से में घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता करीब 300 मीटर रह हो गई. कश्मीर घाटी के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में थोड़ा इजाफा हुआ है. इसके बाद भी कड़ाके की बरकरार है. मौसम विभाग का अनुमान है कि ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर आज भी हल्की बर्फबारी हो सकती है.

शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू कश्मीर के अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी के आसार है. सोमवार सुबह तक इसकी संभावना बहुत अधिक रहेगी.

Weather updates: पहाड़ों पर बर्फबारी

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा.

पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रहा है. नये पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण कुछ राज्यों में बारिश की भी संभावना है. जम्मू कश्मीर, दिल्ली, पंजाब के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है.

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. बीते कुछ दिनों से लगातार इलाके में घना कोहरा जम रहा है. पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में कोहरा का सबसे ज्यादा असर दिखाई दे रहा है.

मौसम विभाग ने अनुमान जाहिर किया है कि एक दो दिनों में राजस्थान में सर्दी और बढ़ेगी. राजस्थान में हालत यह है कि लोग सर्दी से बचने के लिए जगह-जगह अलाव जला रहे हैं. मौसम केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >