Snowfall Video: बर्फबारी से सफेद चादर में लिपटी राजौरी, किसी वंडरलैंड से कम नहीं है यह नजारा, देखें वीडियो

Snowfall Video: मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को कश्मीर में बादल छाए रह सकते हैं. विभाग ने कई स्थानों में हल्की बारिश और बर्फबारी का भी पूर्वानुमान जताया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि इस सप्ताह के अंत तक कई और जगहों पर बर्फबारी हो सकती है.

Snowfall Video: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है. गुरुवार को राजौरी के देहरा की गली इलाके में ताजा बर्फबारी हुई. रुई के फागे की तरह आसमान से गिर रही बर्फबारी का दृश्य किसी वंडरलैंड से कम नहीं लग रहा. हिमपात के कारण पेड़-पौधे, सड़क, घरों समेत पूरा इलाका मानों बर्फ की सफेद चादर में ढक गया है. कश्मीर में गुरुवार को फिर से बर्फबारी हुई. जोजिला, बडगाम के ऊपरी इलाके, गुरेज, बांदीपोरा, गांदेरबल समेत कई और जगहों पर बर्फबारी हुई है.

कश्मीर में कल छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को कश्मीर में बादल छाए रह सकते हैं. विभाग ने कई स्थानों में हल्की बारिश और बर्फबारी का भी पूर्वानुमान जताया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि इस सप्ताह के अंत तक कई और जगहों पर बर्फबारी हो सकती है. विभाग के मुताबिक 20 और 21 जनवरी को छिटपुट बर्फबारी की संभावना है. वहीं 22 और 23 जनवरी को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है. इस बीच आसमान में बादल छाए रह सकते हैं.

कश्मीर में जारी है प्रचंड सर्दी का दौर

बर्फबारी के कारण घाटी में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. वहीं, गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. जबकि, पहलगाम में शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे और काजीगुंड में शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

हिमाचल प्रदेश में भी मौसम के तेवर तल्ख

हिमाचल प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में भी मौसम के तेवर तल्ख हैं. गुरुवार को राज्य के कई हिस्सों में तेज  शीतलहर का प्रभाव दिखा. ऊंचाई वाले इलाकों और जनजातीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी भी हुई. मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार से शिमला में 1.6 सेंटीमीटर हिमपात दर्ज की गई. इसके अलावा डलहौजी, मनाली और सोलंग नाला और अटल सुरंग के आसपास के इलाकों में भी आज यानी गुरुवार को बर्फबारी हुई. कई इलाकों में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है. लाहौल और स्पीति के ताबो में रात में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. इसके अलावा कुकुमसेरी में शून्य से 11.1 डिग्री नीचे न्यूनतम तापमान रहा.

Also Read: Delhi Weather: पश्चिमी विक्षोभ का दिल्ली में असर, कब तक होगी बारिश! जानें अगले तीन दिन का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >