पुणे मर्डर: कपड़ों की बरामदगी के बीच सिया गोयल की हरकत, कैमरे पर दिखाया मिडिल फिंगर, देखें Video

Video : 2 जुलाई की सुबह महाराष्ट्र पुलिस सिया गोयल को पुणे की उस जगह पर लेकर गई, जहां पुलिस के मुताबिक उसने और चेतन चौधरी ने केतन अग्रवाल की हत्या की कथित साजिश की रिहर्सल की थी. इस दौरान सिया का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह मीडिया की ओर कुछ इशारा करती नजर आ रही है. देखें वीडियो.

Video : पुणे के बिजनेसमैन केतन अग्रवाल हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया गोयल एक बार फिर सुर्खियों में है. गुरुवार (2 जुलाई) को पुलिस जब उसे जांच के लिए उसके मार्केट यार्ड स्थित घर लेकर पहुंची, तो उसने कैमरों के सामने कथित तौर पर मिडिल फिंगर दिखाते हुए आपत्तिजनक इशारे किये. पुलिस ने उसके घर से घटना वाले दिन पहने गए कपड़े भी बरामद किए. इसके बाद जांच टीम उसे उस जगह भी लेकर गई, जहां पुलिस के मुताबिक सिया और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने लोहागढ़ किले से केतन को धक्का देने का रिहर्सल किया था.

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. वीडियो में दिखाई देता है कि पुलिस सिया गोयल को सीढ़ियों से नीचे लेकर आ रही है. इस दौरान सिया मीडिया की तरफ देखकर कुछ इशारे करती नजर आती है. इसके बाद पुलिस उसे सुरक्षा के बीच सीधे गाड़ी तक ले जाती है और आगे की जांच के लिए रवाना हो जाती है.

यह भी पढ़ें : पुणे मर्डर : पहले चीट करता है फिर…सिया गोयल का पुराना वीडियो वायरल

सिया गोयल पर क्या है आरोप?

20 साल की सिया गोयल और चेतन चौधरी पर 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से 25 वर्षीय केतन अग्रवाल को धक्का देकर हत्या करने का आरोप है. घटना के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर 3 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया. यह मामला पुणे मर्डर केस के नाम से सुर्खियों में है.

सिया गोयल और केतन की शादी की चल रही थी तैयारी

सिया गोयल और केतन अग्रवाल की फरवरी में सगाई हुई थी. दोनों की शादी नवंबर में होने वाली थी और तैयारियां भी पूरी रफ्तार से चल रही थीं. परिवार ने जयपुर के एक महल को करीब 17 करोड़ रुपये में बुक किया था. शादी में आने वाले मेहमानों के लिए दो प्राइवेट जेट का भी इंतजाम किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >