Rajasthan: परिवार के 6 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, बच्चों और पत्नी की हत्या करके शख्स ने कर ली आत्महत्या

Rajasthan; पुलिस ने जो जानकारी द है उसके अनुसार प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि परिवार के मुखिया ने बच्चों और पत्नी की हत्या की और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

Rajasthan News : राजस्थान से एक ऐसी खबर आ रही है जिससे हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार उदयपुर जिले में एक दंपति और उनके चार बच्चे सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाये गये. खबर सामने आने के बाद इलाके के लोग सन्न रह गये.

मामले को लेकर पुलिस ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार, पप्पू गमेती और तीन बच्चों के शव फंदे से लटकते पाये गये, जबकि उनकी पत्नी और एक बच्चे के शव बिस्तर पर पड़े थे. बताया जा रहा है कि घटना गोगुंदा थाना क्षेत्र के झाड़ौली गांव की है.

प्रथम दृष्टया में क्या कहा पुलिस ने

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि परिवार के मुखिया ने बच्चों और पत्नी की हत्या की और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मामले की जांच करने के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच चुकी है. सबूत जुटाने का काम जारी है.

Also Read: राजस्थान की महिला को झारखंड के युवक से Facebook पर प्यार, बेटे के साथ पहुंची प्रेमी के घर,फिर क्या हुआ…
पुलिस भी हैरान

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गोगुंदा पुलिस ने बताया कि सोमवार सवेरे उसे सूचना मिली जिसके बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची. घर का दरवाजा खोलने के बाद पुलिस भी हैरान रह गयी. कमरे के अंदर चारों तरफ लाशें बिखरी थी. घर को सील करने का काम पुलिस ने किया है.

परेशान था परिवार

जो बात सामने आ रही है उसके अनुसार शख्स तीन महीने पहले ही गुजरात के सूरत से घर लौटा था. वह काफी समय से बीमार चल रहा था जिससे परेशान रहता था. बीमारी की वजह से वह काम पर वापस लौटा नहीं लौट सकता था. पुलिस को शक है कि आर्थिक तंगी की वजह से उसने बच्चों को फंदे से लटकाया और उसके बाद खुद पत्नी के साथ आत्महत्या कर ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >