सिक्किम टनल हादसा: धमाके के बाद मची चीख-पुकार, 10 मजदूरों की मौत, देखें Video

सिक्किम के नामची जिले में एक निर्माणाधीन टनल में हादसा हो गया. समरदुंग इलाके में भूस्खलन के बाद करीब 27 मजदूर सुरंग के अंदर फंस गए. हादसे में अब तक 10 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है. बताया जा रहा है कि मीथेन गैस को बाहर निकालने की कोशिश के दौरान धमाका हो गया.

सिक्किम के नामची जिले में एनएचपीसी की तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना के निर्माणाधीन सुरंग (टनल) में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है. यह हादसा समरदुंग, झोलुंगे इलाके में हुआ.


एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडर विवेक कुमार ने बताया कि अब तक 10 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि अभी भी सुरंग के अंदर कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है, इसलिए राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है.

सुरंग में फंसे अन्य लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए कई एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं. इस अभियान में नामची जिला प्रशासन के साथ एनएचपीसी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सिक्किम पुलिस, फायर एंड इमरजेंसी सर्विस, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभाग जुटे हुए हैं.सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SSDMA) भी पूरे अभियान पर लगातार नजर बनाए हुए है. प्रशासन का कहना है कि बचाव कार्य तेजी से चल रहा है और फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना हमारी प्राथमिकता है.

मीथेन गैस जमा हो गई थी सुरंग के अंदर

इंडिया टुडे ने अधिकारियों के हवाले से खबर  दी है. इसके मुताबिक, सुरंग के अंदर करीब 1.5 किलोमीटर की दूरी पर मीथेन गैस जमा हो गई थी. माना जा रहा है कि यह गैस जमीन के अंदर मौजूद चट्टानों या परतों से प्राकृतिक रूप से निकल रही थी. गैस को बाहर निकालने की कोशिश के दौरान धमाका हो गया, जिससे भूस्खलन हुआ और सुरंग का एक हिस्सा मलबे से बंद हो गया. हादसे के बाद कुछ मजदूर किसी तरह बाहर निकलने में कामयाब रहे, लेकिन कई मजदूर सुरंग के अंदर ही फंस गए.

जिला प्रशासन को सोमवार (20 जुलाई) दोपहर करीब 3:40 बजे इस हादसे की जानकारी मिली. सूचना मिलते ही राहत और बचाव टीमों को मौके पर भेजा गया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >