Sikkim Assembly Election: SKM ने 31 सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज कर सत्ता में वापसी की, SDF की करारी हार

Sikkim Assembly Election: सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) रविवार को लगातार दूसरी बार सिक्किम में सत्ता में लौटी और उसने 32 सदस्यीय विधानसभा में 31 सीट पर जीत दर्ज की. जबकि एसडीएफ को केवल एक सीट हासिल हुई.

Sikkim Assembly Election: मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व वाली एसकेएम पार्टी ने प्रचंड जीत दर्ज कर लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज हुई है. जबकि 2019 तक राज्य में लगातार 25 साल तक शासन करने वाले सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) ने महज एक सीट जीती है.

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने 7000 से अधिक मतों से जीत हासिल की

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने रहेनोक सीट पर 7,044 से अधिक मतों से जीत हासिल की. इस सीट पर मुख्यमंत्री तमांग को कुल 10094 वोट मिले. सीएम तमांग ने इस सीट पर एसडीएफ के उम्मीदवार सोमनाथ पौडयाल को केवल 3050 वोट मिले. वह सोरेंग चाकुंग निर्वाचन क्षेत्र में भी 10480 वोट के साथ जीत दर्ज की. मुख्यमंत्री ने इस सीट पर 7396 मतों के अंतर से जीत दर्ज की. उन्होंने इस सीट पर सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के डॉ एडी सुब्बा को हराया. सुब्बा को केवल 3084 वोट मिले.

पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग को दोनों सीटों पर मिली हार

एसडीएफ अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग (पोकलोक-कामरांग और नामचेयबुंग) दोनों सीटों पर हार गए हैं. उन्होंने दो सीटों पर चुनाव लड़ा था. सिक्किम में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था.

बाईचुंग भूटिया की भी हुई करारी हार

भारत के पूर्व फुटबॉल कप्तान बाईचुंग भूटिया को भी विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा. उन्होंने बारफुंग विधानसभा सीट से अपनी किस्मत आजमाई थी, लेकिन उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा. भूटिया के एसकेएम से रिक्शल धोरजी भूटिया ने 4346 वोट से हराया. बाईचुंग भूटिया को केवल 4012 वोट मिले.

Also Read: Exit Poll: एग्जिट पोल में NDA को प्रचंड बहुमत, झारखंड में BJP को नुकसान, बिहार में ‘बहार’, देखें एग्जिट पोल के आंकड़े

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >