सिक्किम का 50वां स्थापना दिवस: पीएम मोदी ने 4000 करोड़ रुपये का दिया तोहफा, बताया नेचर का ब्रांड एम्बेसडर

Sikkim 50th Year: सिक्किम आज अपना 50वां स्थापना दिवस मना रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को 4000 करोड़ रुपये से अधिक का तोहफा दिया.

Sikkim 50th Year: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सिक्किम में 4000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की. सिक्किम के 50वें राज्य स्थापना दिवस समारोह के समापन समारोह में PM मोदी ने कहा, आज, हमें सिक्किम के 50 साल पूरे होने का जश्न मनाने का अवसर मिला है. जब जश्न इतने ऐतिहासिक हों और इतने दिव्य माहौल में मनाए जा रहे हों, तो उनकी भव्यता कई गुना बढ़ जाती है.

पीएम मोदी ने इन परियोजनाओं की शुरुआत की

पीएम मोदी ने जिन परियोजनाओं की शुरुआत की, वे सभी अवसंरचना, कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, बिजली, शहरी विकास, पर्यावरण, पर्यटन और कृषि जैसे विभिन्न क्षेत्र से जुड़ी हैं.

पीएम मोदी ने सिक्किम को नेचर का ब्रांड एम्बेसडर बताया

सिक्किम के 50वें राज्य स्थापना दिवस समारोह के समापन समारोह में बोलते हुए PM मोदी ने कहा, कल रोडशो के पूरे सफर के दौरान मैंने जो सबसे अच्छी चीज देखी, वह थी सिक्किम की सड़कों की सफाई. कहीं भी, दूर-दूर तक कोई गंदगी नहीं थी. हवा में भी सफाई थी. सड़कों पर भी सफाई थी. पीएम मोदी ने आगे कहा- आप, सिक्किम के लोग, प्रकृति के पक्के रखवाले और ब्रांड एम्बेसडर हैं.

सिक्किम ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत का नजरिया दिखाया : पीएम मोदी

PM मोदी ने कहा, मैं इस कार्यक्रम के सभी कोरियोग्राफरों और संगीतकारों को बधाई देता हूं. जब देश में, राजनीतिक स्वार्थ के कारण, पूरे राष्ट्र में क्षेत्रवाद, जातिगत भेदभाव और विभाजन को बढ़ावा देने की लगातार कोशिशें हो रही हैं, तब आज सिक्किम ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत का नजरिया दिखाया है. इस कार्यक्रम में, आपने पूरे हिंदुस्तान को हमारी आंखों के सामने ला खड़ा किया है. सचमुच, आपने दिल जीत लिए हैं. सिर्फ मोदी का ही नहीं, बल्कि आज पूरे हिंदुस्तान का दिल जीत लिया है. भारत के प्रति यही सच्ची निष्ठा और देशभक्ति है. इसी के जरिए नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जागृत होती है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी का स्पोर्टी अंदाज: बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते आए नजर, देखें तस्वीरें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >