200 साल में पहली बार सिद्धि विनायक मंदिर बंद, महाकाल की भस्म आरती के दर्शन पर रोक

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए सरकार कोशिश कर रही है़ एहतियातन मुंबई स्थित सिद्धि विनायक मंदिर व उस्मानाबाद के तुलजा भवानी मंदिर को सोमवार को अगले आदेश तक बंद करने का आदेश महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया.

नयी दिल्ली /मुंबई : देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए सरकार कोशिश कर रही है़ एहतियातन मुंबई स्थित सिद्धि विनायक मंदिर व उस्मानाबाद के तुलजा भवानी मंदिर को सोमवार को अगले आदेश तक बंद करने का आदेश महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया. संभवत: 200 साल में पहली बार सिद्धि विनायक मंदिर को आमलोगों के लिए बंद किया गया है. औरंगाबाद स्थित अजंता व एलोरा की गुफाओं को भी बंद कर दिया गया है. दूसरी तरफ उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में भी श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है. यह बैन महाकाल की भस्म आरती के दौरान भी लागू होगा.

तमाम सतर्कता के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस जानलेवा वायरस पर लगाम को लेकर देश के सभी स्कूल, स्विमिंग पूल, मॉल्स आदि 31 मार्च तक बंद करने को कहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि कर्मचारियों को घर से काम करने की छूट मिले. सुझाव दिया कि आमलोग सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर ही करें.

सोमवार को देश में संक्रमण के चार नये मामले सामने आये हैं.

ओड़िशा में पहला मामला सामने आया है. इस समय देश में 119 कंफर्म केस हैं. इनके संपर्क में आने वाले 5,200 से अधिक लोगों की पहचान की गयी है. अभी तक कोरोना से संक्रमित 13 मरीज ठीक हो चुके हैं. इधर, कोरोना के कारण शेयर बाजार भी बेजार हो गया है. सोमवार को सेंसेक्स में 27 सौ से ज्यादा अंक की गिरावट दर्ज की गयी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भरोसा दिलाया कि लोग स्वस्थ रहें, यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी.

स्वास्थ्य मंत्रालय का देशभर में 31 मार्च तक स्कूल-कॉलेज व मॉल्स बंद करने के िनर्देश

स्वास्थ्य मंत्रालय बोला

प्राइवेट व अन्य क्षेत्र जहां तक संभव हो वे कर्मचारियों को घर से काम करने की इजाजत दें

सामाजिक दूरी के दायरे को बढ़ाने के लिए बसों, ट्रेन और विमानों से गैर जरूरी यात्रा से परहेज करें

प्रधानमंत्री की अपील कोरोना से लड़ने के उपायों को @mygovindia पर साझा करें

वायरस के फैलाव को रोकने के लिए समन्वित प्रयास करें

नागरिक ऐसा कुछ नहीं करेंगे, जिससे अन्य को नुकसान हो

यूरोपीय संघ, तुर्की, ब्रिटेन के यात्रियों पर पाबंदी

भारत सरकार ने यूरोपीय संघ के देशों, तुर्की, और ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर 18 से 31 मार्च तक पाबंदी लगा दी है़. इस आदेश के बाद कोई भी विमानन कंपनी उक्त देशों के यात्रियों को 18 मार्च दोपहर 12 बजे के बाद अपनी उड़ानों में जगह नहीं देगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >