महाराष्ट्र निकाय चुनाव में महायुति की धमाकेदार जीत, 288 में से 215 सीट पर कब्जा, पीएम मोदी ने दिया खास संदेश

Maharashtra Local Body Election Results: महाराष्ट्र निकाय चुनाव में बीजेपी और उसके नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने धमाकेदार जीत दर्ज की है. 288 में से 215 सीटों पर गठबंधन ने कब्जा कर लिया है. महायुति की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है.

Maharashtra Local Body Election Results: निकाय चुनाव में भाजपा ने इस वर्ष 129 नगर परिषदों (45 प्रतिशत) में जीत हासिल की है, जो 2017 के 94 की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि है. महायुति ने कुल 288 नगर परिषदों में से 215 नगर परिषदों (74.65 प्रतिशत) में जीत दर्ज की है. जबकि महाविकास अघाड़ी को केवल 51 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है.

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र की जनता का जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी और उसके नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को समर्थन देने के लिए महाराष्ट्र की जनता को रविवार को धन्यवाद दिया और कहा कि यह जनकेंद्रित विकास में उनके विश्वास को दर्शाता है. मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, महाराष्ट्र विकास के साथ मजबूती से खड़ा है. नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव में भाजपा और महायुति को आशीर्वाद देने के लिए महाराष्ट्र की जनता का आभारी हूं. प्रधानमंत्री ने कहा, यह जनकेंद्रित विकास के हमारे दृष्टिकोण में विश्वास को दर्शाता है. हम राज्य भर के प्रत्येक नागरिक की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नयी ऊर्जा के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. मोदी ने जमीनी स्तर पर किए गए अथक परिश्रम के लिए भाजपा और महायुति के पदाधिकारियों की सराहना की.

मुख्यमंत्री फडणवीस ने जीत को बीजेपी और सरकार के संयुक्त प्रयास का परिणाम बताया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में महायुति की सफलता भाजपा संगठन और सरकार के संयुक्त प्रयास का परिणाम है. उन्होंने भरोसा जताया कि आगामी नगर निगम चुनावों में गठबंधन और भी बेहतर प्रदर्शन करेगा. फडणवीस ने कहा, मुझे खुशी है कि महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा और ‘महायुति’ पर भरोसा जताया है. उन्होंने कहा, 48 प्रतिशत सदस्य भाजपा के चुनाव चिह्न पर निर्वाचित हुए हैं. कुल 129 भाजपा उम्मीदवार नगर परिषद अध्यक्ष चुने गए हैं और 75 प्रतिशत स्थानीय निकायों में महायुति के उम्मीदवार अध्यक्ष चुने गए हैं. फडणवीस ने कहा कि भाजपा के लगभग 3300 पार्षद निर्वाचित हुए हैं, जो पार्टी के लिए एक रिकॉर्ड है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >