आतंकियों को फंडिंग के मामले में जम्मू-कश्मीर में बड़ी कार्रवाई, SIA ने मारे छापे

श्रीनगर के परिमपुरा, जवाहर नगर, नाटीपुर, चनापुरा, बुलबुल बाग और कमरवारी इलाकों में छापेमारी की यी है. जानें किस मामले में हुई है ये कार्रवाई

आतंकियों को फंडिंग के मामले में जम्मू-कश्मीर में बड़ी कार्रवाई की जा रही है. जानकारी के अनुसार स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA,एसआईए) ने आतंकियों को फंडिंग के एक मामले में श्रीनगर में कई जगहों पर छापेमारी की है.

इस बाबत अधिकारियों ने जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि एसआईए के अधिकारियों ने श्रीनगर के परिमपुरा, जवाहर नगर, नाटीपुर, चनापुरा, बुलबुल बाग और कमरवारी इलाकों में छापेमारी की. ये छापे आतंकवाद के वित्तपोषण से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में मारे गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >