डॉकिंग का लाइव वीडियो देख भावुक हुई शुभांशु शुक्ला की मां, आंखों में आ गए आंसू, Video

Axion 4 Mission Video: आईएएफ ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ISS पहुंच गए हैं. भारत समेत पूरी दुनिया में जश्न मनाया गया.  28 घंटे की यात्रा करने के बाद उनका कैप्सूल ड्रैगन आईएसएस पहुंचा. डॉकिंग की पूरी प्रक्रिया का लाइव प्रसारण किया गया. इस दौरान सुभांशु की मां लाइव प्रसारण देखकर भावुक हो गईं.

Axion 4 Mission Video: एक्सिओम 4 मिशन के तहत भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का ड्रैगन कैप्सूल ISS से जुड़ गया है. इसका लाइव प्रसारण किया जा रहा था. इस दौरान शुभांशु शुक्ला की मां आशा शुक्ला  डॉकिंग का लाइव प्रसारण देखकर भावुक हो गईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए. डॉकिंग को देखने के दौरान उन्होंने दोनों हाथों से अपने आंसू पोंछे. यह पल काफी भावुक था.

शुभांशु ने रचा इतिहास

भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला ने गुरुवार को 28 घंटे का सफर तय कर  इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचे. उनके अंतरिक्ष यान ड्रैगन ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के साथ डॉकिंग प्रक्रिया पूरी कर ली है. ISS में शुभांशु अगले 14 दिन तक रहेंगे. शुभांशु आईएसएस में जाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. पूरे देश के लिए यह गर्व की बात है. एक्सिओम-4 मिशन के अंतरिक्ष यात्री बुधवार को फ्लोरिडा के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से आईएसएस की यात्रा पर रवाना हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >