Shraddha Murder VIDEO: डेटिंग ऐप से हुआ आफताब और श्रद्धा को एक दूसरे से प्यार, खाई थी जीने मरने की कसम

देश की राजधानी दिल्ली से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है. आफताब नाम के एक शख्स ने लिव-इन में रह रही अपनी महिला साथी की हत्या करके 35 टुकड़ों में काट दिया. बाद में उसे हर रोज जंगल में फेंकने जाता था. अब सवाल उठता है कि श्रद्धा और आफताब आखिर मिले कैसे…कैसे दोनों का प्यार एकाएक परवान चढ़ गया.

मुंबई में रहने वाली श्रद्धा का दिल्ली में बेरहमी से कत्ल कर दिया गया. पुलिस के मुताबिक श्रद्धा के लिविंग पार्टनर ने ही गला दबाकर उसकी हत्या कर दी, बाद में जिस्म के 35 टूकड़े कर दिए. किसी को शक न हो इसके लिए मरहौली के जंगल में 18 दिनों तक शव के टूकड़ों को फेंकता रहा. नोट करने वाली बात ये है कि 6 महीने पहले हुई इस हत्याकांड का खुलासा अब हुआ है. श्रद्धा और आफताब डेटिंग ऐप बम्बल पर पहली बार एक दूसरे से मिले थे. पहली बार में ही श्रद्धा को अफताब से प्यार हो गया और दोनों ने बातचीत शुरू की. आफताब मुंबई के वसई में श्रद्धा के घर से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर रहता था. जानकारी के अनुसार यूनिक पार्क नाम की बिल्डिंग के 301 नंबर फ्लैट में श्रद्धा उससे कई बार मिलने भी आई थी. आसपास के पड़ोसियों ने श्रद्धा को कई बार देखा भी है. श्रद्धा आफताब के प्यार में इस कदर पागल थी कि उन्होंने अपने प्यार के लिए फैमिली तक की बात नहीं मानी और उनसे नाता तोड़ लिया था. एक रिपोर्ट के मुताबिक श्रद्धा और आफताब मार्च-अप्रैल में एक दूसरे के साथ घूमने भी गए थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >