Shraddha Murder Case: आरोपी आफताब पूनावाला का 28 नवंबर को होगा नार्को टेस्ट, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत

आरोपी आफताब को पॉलीग्राफ टेस्ट समाप्त हो चुका है. तीन चरणों में पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ. फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला एफसीएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि परीक्षण संबंधी सभी सत्र पूरे हो गए.

महरौली हत्याकांड मामले के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के नार्को टेस्ट को लेकर खबर आ रही है. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार आफताब का नार्को टेस्ट 28 नवंबर को होने की संभावना है. इधर आफताब को आज 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. आप पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद उसे कोर्ट के सामने पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे पूछताछ के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

आफताब का हुआ पॉलीग्राफ टेस्ट

आरोपी आफताब को पॉलीग्राफ टेस्ट समाप्त हो चुका है. तीन चरणों में पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ. फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला एफसीएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि परीक्षण संबंधी सभी सत्र पूरे हो गए. इसमें प्रक्रिया का प्रारंभिक चरण, मुख्य चरण और बाद का चरण शामिल है. उन्होंने कहा, हमारे फॉरेन्सिक विशेषज्ञ रिकॉर्डिंग का विश्लेषण कर रिपोर्ट तैयार करेंगे. अगर विशेषज्ञ संतुष्ट नहीं हुए तो उसे (पूनावाला को) फिर से बुलाया जा सकता है. अधिकारी के अनुसार, रिपोर्ट के नतीजों के आधार पर नार्को विश्लेषण करने के बारे में निर्णय लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर पूनावाला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाता है, तब भी उसका नार्को विश्लेषण किया जा सकता है.

Also Read: Shraddha Murder Case: अब होगा नार्को टेस्ट ? पॉलीग्राफ टेस्ट में ये सवाल दागे गये आरोपी आफताब से

पॉलीग्राफ टेस्ट में आफताब से पूछे गये ये सवाल

पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान पूनावाला से हत्या संबंधी घटनाक्रम, आरोपी के श्रद्धा के साथ संबंध, उनके बीच तनाव, श्रद्धा के मृत शरीर के टुकड़े फेंके जाने वाली जगहों, हथियार आदि के बारे में प्रश्न पूछे गए. अधिकारी ने बताया कि इस टेस्ट का उद्देश्य उसके बयानों में विसंगतियों की जांच करना था. उन्होंने बताया कि परीक्षण के नतीजे दो या तीन दिन में जांचकर्ताओं को सौंप दिए जाएंगे.

आफताब पर श्रद्धा की हत्या का आरोप

गौरतलब है कि पूनावाला ने अपनी सह जीवन साथी श्रद्धा वालकर (27) की मई में कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी थी तथा उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे और उन्हें करीब तीन सप्ताह तक दक्षिण दिल्ली के महरौली में अपने घर में 300 लीटर के फ्रिज में रखा था और कई दिनों तक उन्हें शहर के अलग-अलग हिस्सों में फेंका था. पुलिस को अभी तक पीड़िता की खोपड़ी और शरीर के बाकी हिस्सों के साथ-साथ शरीर के टुकड़े करने के लिए इस्तेमाल किए गए हथियार का पता नहीं चल पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >