ऑपरेशन सिंदूर पर शशि थरूर अपने स्टैंड पर अड़े, अजय राय ने दे दी ऐसी नसीहत

Shashi Tharoor: कांग्रेस में शशि थरूर को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. ऑपरेशन सिंदूर पर थरूर ने सरकार की तारीफ की थी, जिससे कांग्रेस को मिर्ची लगी थी. पार्टी में विवाद बढ़ने के बावजूद थरूर अपने स्टैंड पर कायम है. जब अजय राय से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने थरूर को नसीहत दे डाली.

Shashi Tharoor: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि उन्होंने संसद में पार्टी के स्टैंड का कभी उल्लंघन नहीं किया. उन्होंने पार्टी नेताओं के बयान को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा- किसी भी आंतरिक मतभेद पर संगठन के भीतर ही चर्चा की जानी चाहिए, न कि मीडिया के माध्यम से.

कांग्रेस एक बरगद पेड़ की तरह : अजय राय

शशि थरूर के बयान पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, कांग्रेस एक बरगद के पेड़ की तरह है, जो इस पेड़ के नीचे रहता है उसे छाया मिलती है, जबकि जो इसके बाहर जाता है वह धूप में रहता है और उसे कोई छाया नहीं मिलती.

राहुल गांधी ने नाराज हैं शशि थरूर

मीडिया की खबरों में दावा किया गया है कि थरूर के पार्टी नेतृत्व से मतभेद हैं. वह इस बात से दुखी  हैं कि राहुल गांधी ने कोच्चि में एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर उनके मौजूद होने के बावजूद उनका नाम तक नहीं लिया.

17 साल से कांग्रेस में हूं : थरूर

थरूर ने पीटीआई के साथ बातचीत में कहा, मैं पिछले 17 साल से कांग्रेस में हूं. इस मुद्दे को ज्यादा आगे नहीं बढ़ाते हैं. जहां तक मेरा सवाल है, जो कुछ भी गलत हुआ है, उससे निपटने की जरूरत है और इस पर उचित मंच पर चर्चा की जाएगी.

खरगे और राहुल गांधी ने थरूर से बनाई दूरी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा के लिए शुक्रवार को राज्य से जुड़े वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की थी लेकिन थरूर इसमें शामिल नहीं हुए थे.

ऑपरेशन सिंदूर पर अपने स्टैंड पर क्या बोले थरूर?

शशि थरूर ने कहा- वो ऑपरेशन सिंदूर पर अपने स्टैंड पर कायम हैं और उसका उन्हें खेद नहीं है. थरूर ने कहा कि एक पर्यवेक्षक, टिप्पणीकार और लेखक के रूप में उन्होंने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद एक अखबार में स्तंभ लिखा था जिसमें कहा गया था कि इसकी सजा दी जानी चाहिए और इस पर ठोस कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत विकास पर फोकस कर रहा है, ऐसे में उसे पाकिस्तान के साथ लंबे टकराव में नहीं पड़ना चाहिए. कोई भी कार्रवाई आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाने तक सीमित होनी चाहिए. कांग्रेस सांसद ने कहा कि उन्हें आश्चर्य हुआ कि भारत सरकार ने ठीक वही किया जैसा मैंने कहा था.

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सरकार ने थरूर को भेजा था विदेशी दौरे पर

केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर शशि थरूर को मल्टी पार्टी डेलिगेशन में शामिल किया था और विदेश दौरे पर भेजा था. सरकार के इस फैसले पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई थी. क्योंकि सरकार की ओर से मांगी गई लिस्ट में कांग्रेस ने थरूर का नाम नहीं दिया था.  

पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 लोगों की गई थी जान

अप्रैल 2025 में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी जिसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया जिसके तहत पाकिस्तान में आतंकवादी ढांचों को निशाना बनाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >