शरद पवार को मिली WhatsApp पर धमकी, पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचीं सुप्रिया सुले

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता शरद पवार को WhatsApp पर धमकी मिलने की खबर आ रही है. इस संबंध में सुप्रिया सुले ने जानकारी दी है.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी, NCP) के नेता शरद पवार को WhatsApp पर धमकी दी गयी है. शरद पवार को धमकी मिलने के बाद उनकी बेटी सुप्रिया सुले इसकी शिकायत करने मुंबई पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचीं. सुप्रिया सुले ने शरद पवार को धमकी मिलने की जानकारी देते हुए एक वेबसाइट का जिक्र किया.

NCP नेता और सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि शरद पवार के नाम से मेरे व्हाट्सएप पर संदेश आया है. उन्हें एक वेबसाइट से धमकी दी गई है और साथ ही संबंधित अकाउंट से भी ऐसे ही संदेश आए हैं. मैं यहां न्याय मांगने आई हूं. मेरी केंद्रीय गृह मंत्री और महाराष्ट्र के गृह मंत्री से मांग है कि ये जो गंदी राजनीति हो रही है, वो रुकनी चाहिए.

कोई जानकारी सामने नहीं आयी

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता शरद पवार को लेकर WhatsApp पर आए धमकी भरे मैसेज में क्या कहा गया है, इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आयी है. न तो सुप्रिया सुले और ना ही किसी पुलिस अधिकारी की ओर से ही इसे लेकर कोई जानकारी साझा की गयी है.


सांसद संजय राउत को भी मिली धमकी

इधर,सुनील राउत जो उद्धव ठाकरे गुट के विधायक हैं उन्होंने कहा कि सांसद संजय राउत और मुझे कल से जान से मारने के फोन आ रहे हैं और सुबह मीडिया से बात नहीं करने के लिए कहा गया है. मुंबई पुलिस आयुक्त और राज्य के गृह मंत्री को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है.

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा

NCP प्रमुख शरद पवार को धमकी दिए जाने पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति की एक उच्च परंपरा रही है. हमारी राजनीतिक स्तर पर मतभेद हैं, लेकिन विचारों में मतभेद न���ीं हैं. किसी भी नेता को धमकी देना या सोशल मीडिया पर खुद को अभिव्यक्त करते हुए शिष्टता की सीमा को पार करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसे में पुलिस निश्चित रूप से कानून के अनुसार कार्रवाई करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >