अदाणी मामने में शरद पवार का बड़ा बयान, कहा- पूरा विपक्ष चाहेगा तो NCP भी जेपीसी जांच का करेगी समर्थन

एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा है कि अगर पूरा विपक्ष चाहेगा तो NCP भी जेपीसी जांच का समर्थन करेगी. इससे पहले पवार जेपीसी जांच के खिलाफ थे. उन्होंने कहा था कि इस मामले में जब एक कमेटी पहले से ही जांच कर रही है तो फिर एक नई कमेटी बनाकर जांच करने का कोई फायदा नहीं है.

अदाणी मामले में एनसीपी चीफ शरद पवार का नया बयान सामने आया है. शरद पवार ने कहा है अगर पूरा विपक्ष इस मामले में जेपीसी जांच कराना चाहता है तो वो इसका समर्थन करेंगे. शरद पवार बीते रविवार को अमरावती में एनसीपी के कृषि स्नातक प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में यह बातें कही हैं. हालांकि उन्होंने यह भी कहा है उनकी धारणा है कि इस मामले में जेपीसी जांच की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट की ओर से एक कमेटी पहले से ही मामले की जांच कर रही है.

गौरतलब है कि एनसीपी चीफ शरद पवार शुरू से ही जेपीसी जांच के खिलाफ हैं. इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि इस मामले में जब एक कमेटी पहले से ही जांच कर रही है तो फिर एक नई कमेटी बनाकर जांच करने का कोई फायदा नहीं है.  पवार ने कहा कि ऐसे में जेपीसी से जांच कराने की कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष जेपीसी की मांग कर रहा है, अगर जेपीसी से जांच करायी भी जाती है, तो निगरानी सत्ता पक्ष के पास होगी और सत्ता पक्ष के पास बहुमत है. ऐसे में सच कैसे सामने आयेगा?

अदाणी से शरद पवार से की थी मुलाकात: बता दें कि जाने माने उद्योगपति गौतम अदाणी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार से बीते गुरुवार को मुलाकात की थी. अदाणी-हिंडनबर्ग मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने की विपक्षी दलों की मांग के बीच अदाणी ने मुंबई में एनसीपी के प्रमुख शरद पवार के आवास पर उनसे मिले थे. बता दें. हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद विपक्ष की ओर से जेपीसी जांच की मांग उठाए जाने के बाद एनसीपी के नेता शरद पवार ने अप्रैल की शुरुआत में ही अदाणी ग्रुप का बचाव किया था और उसके बारे में हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट की आलोचना की थी.

Also Read: PM Modi In Gujarat: महसाणा में पीएम मोदी ने दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात, जानिए क्या कुछ कहा…

कार्यक्रम में शरद पवार ने उन बातों का भी जिक्र किया जिसमें कहा जा रहा है कि पार्टी के अंदरखाने में अजीत पवार के कारण एनसीपी में फूट की स्थिति है. एनसीपी में फूट की तथाकथित बात को लेकर शरद पवार ने कहा कि अगर कोई एनसीपी को तोड़ने की कोशिश की साजिश रच रहा है, तो पार्टी को कड़ी कार्रवाई करनी होगी. शरद पवार ने कहा अगर कोई हमारी पार्टी को तोड़ने की कोशिश कर रहा है, तो यह उनकी रणनीति है. यदि हमें एक रुख अपनाना है तो हमें कड़ा रुख अपनाना होगा.
भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >