शाहीनबाग के साथ-साथ जामिया में प्रदर्शन स्थल पर अज्ञात व्यक्ति ने फेंका पेट्रोल बम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति ने रविवार को कथित तौर पर गोली चलाई और खाली पड़े प्रदर्शन स्थल पर बम फेंका. विश्वविद्यालय के अधिकारियों और छात्रों ने यह जानकारी दी. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) आर पी मीणा ने बताया कि फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) के एक दल ने घटनास्थल का परीक्षण किया है.

नयी दिल्ली : जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति ने रविवार को कथित तौर पर गोली चलाई और खाली पड़े प्रदर्शन स्थल पर बम फेंका. विश्वविद्यालय के अधिकारियों और छात्रों ने यह जानकारी दी. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) आर पी मीणा ने बताया कि फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) के एक दल ने घटनास्थल का परीक्षण किया है.

उन्होंने कहा, जामिया मिल्लिया इस्लामिया के गेट संख्या छह के पास घटनास्थल से एक टूटी हुई बोतल, एक लाइटर और एक खाली कारतूस बरामद किया गया है. अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस के कई दल बनाए गए हैं. कोरोना वायरस फैलने के खतरे को देखते हुए जामिया समन्वय समिति (जेसीसी) ने संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में चल रहे प्रदर्शन को शनिवार को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया था.

जेसीसी में विश्वविद्यालय के वर्तमान और पूर्व छात्र शामिल हैं. एक वक्तव्य में जेसीसी ने कहा कि एक शरारती तत्व ने गेट संख्या सात के पास जामिया स्क्वायर पर प्रदर्शन स्थल पर गोली चलाई और बम फेंका. वक्तव्य में कहा गया कि सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है कि घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति डिलीवरी बॉय की वेशभूषा में आया था और उसने हेलमेट पहना था. उसकी मोटरसाइकिल पर तीन बैग रखे थे इसलिए वाहन की नंबर प्लेट नहीं दिखी.

वक्तव्य में कहा गया, पुलिस ने कारतूस को अपने कब्जे में ले लिया है जबकि कांच की बोतल के टुकड़े अभी घटनास्थल पर हैं. विश्वविद्यालय के एक अधिकारी के अनुसार घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे घटी. उन्होंने कहा, वह व्यक्ति संभवतः शाहीन बाग में ऐसी ही घटना को अंजाम देने के बाद ओखला की ओर से आया था. उसने गेट संख्या सात के पास टेंट पर बोतल फेंकी. टेंट खाली था क्योंकि छात्रों ने प्रदर्शन स्थगित कर दिया था.

अधिकारी ने बताया कि टेंट में आग न लगने पर व्यक्ति ने कथित तौर पर लाइटर से आग लगाने की कोशिश की और कुछ गोलियां चलाईं. उन्होंने कहा, हमने पुलिस को घटना की जानकारी और उन्हें सीसीटीवी फुटेज मुहैया कराया. उन्होंने कहा कि घटना को अंजाम देने के बाद व्यक्ति जुलना की ओर भाग गया.

अधिकारी ने कहा कि घटना के बाद उपद्रवी जुलेना की ओर भाग गया. इसी तरह की घटना पास में ही स्थित शाहीन बाग के प्रदर्शन स्थल पर भी घटी जहां एक अज्ञात शख्स ने कथित रूप से पेट्रोल बम फेंका था. इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >