उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, शीतलहर से बढ़ी कनकनी, घने कोहरे के कारण रेल, हवाई और सड़क यातायात बाधित

उत्तर भारत में बढ़ते ठंड और घने कोहरे ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत कई इलाकों में घने कोहरे के कारण रेल, हवाई और सड़क यातायात बाधित हो रही है. लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं. घने कोहरे के कारण कई वाहनों के टकराने की भी खबर सामने आ रही है.

Weather: पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, हरियाणा समेत कई और राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. वहीं, तापमान में गिरावट के साथ कई इलाकों में घना कोहरा भी जम रहा है. जिसके कारण यातायात काफी प्रभावित हुआ है. वहीं घने कोहरे के कारण यूपी और हरियाणा में कई हादसे की भी खबर है. ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण एक बस के ट्रक से टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए.

कोहरे के कारण हादसे में तीन लोगों की मौत: बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा समेत कई और राज्यों में ठंड के कारण घना कोहरा जम रहा है. घने कोहरे के कारण यूपी और हरियाणा में कई दुर्घटनाओं की भी खबर है. हादसों में तीन लोगों की मौत और 40 लोगों के घायल होने की खबर है. वहीं, गंगा किनारे के इलाकों में दृष्यता काफी कम महज 50 मीटर तक दर्ज की गई है.

सड़क और हवाई और रेल यातायात प्रभावित: उत्तर भारत में जम रहे घने कोहरे के कारण कई यातायात व्यवस्था काफी प्रभावित हुई है. घने कोहरे के कारण पंजाब में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. कोहरे के कारण मंगलवार को 11 ट्रेनें देरी से अपने गंतव्य तक पहुंची. वहीं, चंडीगढ़, वाराणसी और लखनऊ में खराब मौसम के कारण मंगलवार रात तीन उड़ानों को दिल्ली हवाई अड्डे पर लौटा दिया गया या उनका मार्ग बदला गया. सैटेलाइट तस्वीरों में भी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में सुबह के समय कोहरे की मोटी परत दिखाई दी.

Also Read: LAC पर फिर ड्रैगन की धमक, चीन ने किया 150 मीटर सड़क का निर्माण, भारत भी हो रहा अत्याधुनिक हथियारों से लैस

दिल्ली में ठंड के साथ कोहरा: दिल्ली में ठंड में बढोतरी के साथ घने कोहरे ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. बुधवार को भी राष्ट्रीय राजधानी में घना कोहरा छाया रहा. दृश्यता घटकर 400 मीटर तक रह गई, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि मंगलवार देर रात ढाई बजे पालम हवाई अड्डे पर दृश्यता का स्तर सबसे कम 400 मीटर दर्ज किया गया.

यूपी में घने कोहरे ने बढ़ाई ठंड: यूपी में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह-शाम घना कोहरा जमा रहा है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रही है. पिछले 24 घंटे में कोहरे के कारण हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. मौसम विभाग का कहना है कि अभी प्रदेश में सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे के दौरान राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में रात का तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

राजस्थान के कई इलाकों में 3.7 डिग्री पहुंचा तापमान: राजस्थान के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. राजस्थान के फतेहपुर में बीते सोमवार रात न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो इस सीजन का सबसे ठंडी रात थी. मंगलवार रात राजस्थान के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं करौली में 3.8 डिग्री, चुरू में 4.1 डिग्री, सीकर में 5.2 डिग्री, पिलानी में 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पंजाब हरियाणा में शीतलहर: पंजाब और हरियाणा में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. कई इलाकों में शीतलहर ले लोगों को बुरा हाल है. हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह इलाका प्रदेश में इस मौसम का सबसे ठंडा स्थान रहा. अटारी-वाघा सीमा पर घना कोहरा और शीत लहर जारी है.

भाषा इनपुट से साभार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >