कोरोना की दूसरी लहर के बाद देश की बड़ी आबादी में विकसित हो चुका है कोरोना का एंटीबाॅडिज, दिसंबर तक इतने लोग थे सीरो पाॅजिटिव

दिसंबर 2020 तक देश की 31 प्रतिशत शहरी आबादी कोरोना संक्रमित हो चुकी है. यह दावा हाल में हुए सीरो सर्वे में किया गया है. यह सीरो सर्वे देश के 12 शहरों में हुआ था. इस सर्वे के आधार पर एक्सपर्ट्‌स ने कहा कि देश के 31 प्रतिशत लोग कोरोना की चपेट में आ चुके थे.

दिसंबर 2020 तक देश की 31 प्रतिशत शहरी आबादी कोरोना संक्रमित हो चुकी है. यह दावा हाल में हुए सीरो सर्वे में किया गया है. यह सीरो सर्वे देश के 12 शहरों में हुआ था. इस सर्वे के आधार पर एक्सपर्ट्‌स ने कहा कि देश के 31 प्रतिशत लोग कोरोना की चपेट में आ चुके थे.

Also Read: बच्चों के लिए गेम चेंजर होगा स्वदेशी नेजल वैक्सीन, कोरोना की तीसरी वेव पर बोलीं WHO की चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन

एक्सपर्ट्‌स का कहना है कि सीरोपाॅजिटिविटी की दर कोरोना की दूसरी लहर में 31 प्रतिशत से बहुत ज्यादा हो गयी है क्योंकि इस लहर में संक्रमण की दर पहले से छह गुना अधिक थी.

सीरो सर्वे के अनुसार पुणे में पाॅजिटिविटी देश में सबसे ज्यादा है. महिलाओं में पाॅजिटिविटी 35 प्रतिशत है जबकि पुरुषों में यह 30 प्रतिशत है.

क्या है सीरो सर्वे

सीरो सर्वे के जरिये यह पता लगाया जाता है कि कितनी आबादी कोरोना से संक्रमित हुई है. इसको उद्देश्य यह पता लगाना है कि कितने प्रतिशत लोगों में कोरोना के प्रति हर्ड इम्युनिटी विकसित हुई है. सीरो सर्वे में किसी क्षेत्र में रहने वाले कई लोगों के खून के सीरम की जांच की जाती है. लोगों के शरीर में कोरोना वायरस से लड़ने वाले एंटीबॉडी की मौजूदगी से यह पता चल जाता है कि वह व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित था और फिलहाल ठीक हो चुका है.

Posted By : Rajneesh Anand

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >