अजित-भुजबल समर्थकों ने नासिक में एनसीपी कार्यालय पर किया कब्जा, शरद गुट के साथ जमकर हाथापाई

अजित पवार ने रविवार को राकांपा से बगावत कर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. उनके साथ आठ अन्य राकांपा नेताओं ने भी एकनाथ शिंदे-भाजपा सरकार में मंत्री के तौर पर शपथ ली थी. इसे राकांपा के संस्थापक शरद पवार के लिए एक बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है.

महाराष्ट्र में एनसीपी में बवाल जारी है. नये उपमुख्यमंत्री अजित पवार की बगावत से शरद पवार सहित पूरी पार्टी में हलचल मची हुई है. डिप्टी सीएम अजित पवार ने 40 समर्थकों के साथ एनसीपी पार्टी पर दावा ठोक दिया है, तो दूसरी ओर एनसीपी चीफ शरद पवार ने अजित पवार सहित सभी बागी 9 विधायकों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए पार्टी से निकाल दिया है. अब दोनों गुट में पार्टी कार्यालय को लेकर विवाद बढ़ गया है. नासिक में दोनों गुटों के समर्थकों के बीच जमकर हंगामा हुआ.

शरद और अजित पवार गुट के बीच जमकर हाथापाई

बताया जा रहा है कि नासिक में पार्टी कार्यालय को लेकर मंगलवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के समर्थक आपस में भीड़ गये. दोनों गुटों के बीच जमकर हाथापाई हुई. पार्टी कार्यालय के बाहर रणक्षेत्र जैसा माहौल बन गया था और जमकर नारेबाजी भी हुई. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता अजित पवार और छगन भुजबल के समर्थकों ने महाराष्ट्र के नासिक शहर में पार्टी के नगर कार्यालय पर मंगलवार को कब्जा कर लिया. इसके बाद पार्टी प्रमुख शरद पवार के प्रति वफादारी रखने वाले नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया.

शरद पवार से बगावत कर अजित पवार ने शिंदे सरकार से मिलाया हाथ, डिप्टी सीएम बने

गौरतलब है कि अजित पवार ने रविवार को राकांपा से बगावत कर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. उनके साथ आठ अन्य राकांपा नेताओं ने भी एकनाथ शिंदे-भाजपा सरकार में मंत्री के तौर पर शपथ ली थी. इसे राकांपा के संस्थापक शरद पवार के लिए एक बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है. शरद पवार ने 24 वर्ष पहले राकांपा की स्थापना की थी.

Also Read: Maharashtra Politics: अजित पवार गुट को शरद पवार ने अपनी तस्वीर का इस्तेमाल करने से रोका, कह दी यह बड़ी बात

अजित पवार और प्रफुल्ल पटेल ने शरद पवार को बताया गुरु

एनसीपी में जारी बवाल के बीच अजित पवार और प्रफुल्ल पटेल ने शरद पवार को अपना गुरु बताया. अजित पवार ने एक दिन पहले मीडिया के साथ बातचीत में कहा था कि नहीं भूलना चाहिए कि शरद पवार आज भी एनसीपी के चीफ हैं. इधर प्रफुल्ल पटेल ने कहा, शरद पवार हमारे गुरु हैं. हम हमेशा उनका और उनके पद का आदर करेंगे. वह हम सभी के लिए पितातुल्य हैं. हम अनादर की दृष्टि से उनकी तस्वीर का उपयोग नहीं करते, यह वास्तव में उनके प्रति हमारा सम्मान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >