School Holiday : आज से चार दिन स्कूल बंद, जानें वजह

School Holiday : गुवाहाटी में स्कूल 4 दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं. भीषण गर्मी की वजह से यह फैसला लिया गया है. जानें ऑर्डर में क्या कहा गया

School Holiday : असम के कामरूप मेट्रोपोलिटन जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है. जानकारी के अनुसार, स्कूलों को भीषण गर्मी के कारण मंगलवार से चार दिनों के लिए बंद करने का आदेश दिया गया है. कामरूप मेट्रोपोलिटन जिले में मुख्य रूप से गुवाहाटी शहर शामिल है. मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि, रविवार को राज्य की राजधानी में अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक है. न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी (डीईईओ) ने सोमवार को एक आधिकारिक आदेश में कहा कि कई स्कूलों से अत्यधिक गर्मी और निर्जलीकरण के कारण छात्रों के बीमार होने और बेहोश होने की कई घटनाएं सामने आई हैं. इसमें कहा गया है, यह निर्णय लिया गया है कि कामरूप मेट्रो जिले के अंतर्गत संचालित सभी सरकारी/प्रइवेट स्कूल अत्यधिक गर्मी और बढ़ते तापमान के कारण 24 से 27 सितंबर 2024 तक बंद रहेंगे.

डीईईओ ने कहा कि यह निर्णय छात्रों को अत्यधिक गर्मी के संपर्क में आने के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए लिया गया है. आदेश जारी होने के कुछ ही घंटे बाद राजधानी शहर में भारी बारिश हुई. पिछले सप्ताह, कामरूप मेट्रोपॉलिटन, कछार, बारपेटा और कई अन्य जिलों में विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया था क्योंकि जिले भीषण गर्मी की चपेट में थे.

Read Also : School Holiday: दशहरा में 8 दिन बंद रहेंगे स्कूल, दीपावली की छुट्टी देखकर हो जाएंगे खुश

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने पूर्वानुमान जताया है कि गुवाहाटी में अगले दो से तीन दिनों के दौरान आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं.
(इनपुट पीटीआई)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >