School Holiday : अगस्त का महीना त्योहारों से भरा रहता है, लेकिन इस महीने के अंत में दो प्रमुख पर्व मनाए जाएंगे. इनमें मुस्लिम समुदाय का पवित्र त्योहार ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) और हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व रक्षाबंधन शामिल हैं. इन दोनों अवसरों पर पूरे देश में अवकाश रहता है. त्योहारों के अलावा वीकेंड के दो रविवार भी इसी हफ्ते में आ रहे हैं, जिससे छुट्टियों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है. अगर आपका कोई काम पेंडिंग है या आप छुट्टियों में कहीं बाहर घूमने की योजना बना रहे हैं, तो हॉलिडे लिस्ट देखकर ही अपनी प्लानिंग करें.
अगस्त के आखिरी हफ्ते का हॉलिडे कैलेंडर
- 23 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के कारण सभी स्कूल, कॉलेज और बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे.
- 26 अगस्त (ईद-ए-मिलाद / मिलाद-उन-नबी): पैगंबर हजरत मुहम्मद के जन्मदिन के पावन अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा. इस दिन सभी शैक्षणिक संस्थान, सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे.
- 28 अगस्त (रक्षाबंधन): भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार देश भर में धूमधाम से मनाया जाएगा. इस अवसर पर स्कूल-कॉलेज के साथ-साथ बैंकों में भी छुट्टी रहेगी.
- 30 अगस्त (रविवार): महीने का अंतिम रविवार होने के चलते नियमानुसार साप्ताहिक अवकाश रहेगा.
ये भी पढ़ें: Heavy Rain Alert: 21 से 26 अगस्त तक झारखंड-बिहार सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान; IMD अलर्ट जारी
ये भी पढ़ें: School Holiday : इस राज्य में 3 दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, सरकार ने जारी किया आदेश
