School Closed: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी से लेकर उत्तराखंड तक स्कूल बंद

School Closed: उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है. भारी बारिश के कारण यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा के कई जिलों में स्कूलों को बंद रखा गया है. भारी बारिश के कारण इन राज्यों के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है. नदियां उफान पर हैं. एहतियात के तौर पर इन राज्यों के कई जिलों में स्कूलों को बंद रखा गया है.

School Closed: उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है. भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है. बरसात के कारण कई जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है. यूपी, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में स्कूलों को बंद रखा गया है. यूपी के गौतम बुद्ध नगर में 3 सितंबर को स्कूलों को बंद रखा गया है. गौतमबुद्ध नगर जिला कार्यालय ने नोटिस जारी कर कहा कि भारी बारिश की चेतावनी के कारण छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गौतम बुद्ध नगर में सभी सरकारी और निजी स्कूल, नर्सरी से कक्षा 12 तक, को 3 सितंबर तक बंद रखा गया है.

खराब मौसम के कारण चंडीगढ़ में कल स्कूल बंद

चंडीगढ़ में खराब मौसम के कारण तीन सितंबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में मंगलवार को यह जानकारी दी गयी. पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में रविवार से अब तक 140 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है. विज्ञप्ति में कहा गया “क्षेत्र में मौजूदा खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के सभी स्कूल तीन सितंबर को बंद रहेंगे.” केंद्र शासित प्रदेश के स्कूल मंगलवार को भी बंद रहे. हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद सतलुज, ब्यास और रावी नदियों और बरसाती नालों में उफान के कारण पंजाब का बड़ा हिस्सा बाढ़ की चपेट में है. पंजाब में भी भारी बारिश के कारण सभी शैक्षणिक संस्थान बुधवार तक बंद कर दिए गए हैं.

हिमाचल प्रदेश में स्कूल बंद

हिमाल प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत तेज भारी बारिश का दौर जारी है. प्रदेश के शिमला में अत्यधिक बारिश के कारण स्कूलों को बंद रखा गया है. शिमला जिला प्रशासन ने 3 सितंबर 2025 को पूरे जिले के सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है.

उत्तराखंड में बंद रहेंगे स्कूल

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है. कई इलाकों में बाढ़ आ गई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में भारी का दौर जारी रहेगा. वहीं, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद उत्तराखंड के कुछ जिलों में स्कूलों समेत अन्य शिक्षण संस्थानों को बंद रखा गया है. चंपावत और चमोली जिलों में भी स्कूलों को बंद रखा गया है. उत्तराखंड में इन जिलों के आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश घोषित कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >