सत्येंद्र जैन वीडियो लीक मामला: AAP के मंत्री ने CCTV क्लिप के प्रसारण पर रोक वाली याचिका वापस ली

जेल के अंदर विशेष सुविधाएं पाने से संबंधित लीक वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद विवादों में घिरे दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कोर्ट से अनुरोध किया था कि मीडिया को उनकी जेल की कोठरी के अंदर के फुटेज प्रसारित करने से रोका जाए.

आम आदमी पार्टी के मंत्री सत्येंद्र जैन के वायरल वीडियो मामले में एक बड़ा अपडेट आ रहा है. मंत्री ने अपनी उस याचिका को वापस ले लिया है, जिसमें जेल के अंदर के वीडियो को मीडिया में प्रसारित करने से रोक की मांग की गयी थी. सत्येंद्र जैन के वकील ने बताया, इस मामले को लेकर वह हाई कोर्ट जायेंगे.

सत्येंद्र जैन ने जेल के अंदर के फुटेज प्रसारित करने से रोक की मांग की थी

जेल के अंदर विशेष सुविधाएं पाने से संबंधित लीक वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद विवादों में घिरे दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कोर्ट से अनुरोध किया था कि मीडिया को उनकी जेल की कोठरी के अंदर के फुटेज प्रसारित करने से रोका जाए.

Also Read: तिहाड़ में सत्येंद्र जैन के खान-पान में बदलाव पर कोर्ट सख्त, जेल प्रशासन से मांगी रिपोर्ट, कल होगी सुनवाई

वीडियो लीक मामले से ईडी ने छाड़ा पल्ला

आप के मंत्री सत्येंद्र जैन ने कोर्ट को बताया था कि जेल से उनके वीडियो लीक होने पर सुनवाई के बावजूद एक और वीडियो क्लिपिंग लीक हो गई. इस मामले पर प्रवर्तन निदेशालय ने कोर्ट के समक्ष पुष्टि की थी कि जैन के वीडियो को लीक करने में उसकी कोई भूमिका नहीं है.

सत्येंद्र जैन का जेल की कोठरी में मालिश कराने और भोजन करने का वीडियो हुआ था वायरल

मालूम हो पिछले दिनों आप के मंत्री सत्येंद्र जैन का एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ था. जिसमें आप नेता दुष्कर्म के आरोपी एक कैदी द्वारा जेल की कोठरी के अंदर मालिश कराते हुए नजर आ रहे हैं. इसके अलावा जेल में बंद मंत्री का नया वीडियो बुधवार को फिर सामने आया जिसमें वह तिहाड़ जेल की कोठरी में सलाद और फल खाते नजर आ रहे हैं. वीडियो तब सामने आए जब उन्होंने कुछ दिनों पहले शहर की एक अदालत में आरोप लगाया कि उन्हें उनकी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कच्चा भोजन नहीं दिया जा रहा है.

जैन के वकील ने कोर्ट से कहा था, जेल में कुछ बड़ा चल रहा है, जांच करें

जैन की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल मेहरा ने अदालत से कहा था, जेल में कुछ बड़ा चल रहा है. कृपया सब कुछ की जांच करें. हम भाग नहीं रहे हैं. आज एक जारी हुआ, कल कुछ और जारी होगा.

तिहाड़ जेल में बंद हैं मंत्री सत्येंद्र जैन

मालूम हो आप के मंत्री सत्येंद्र जैन को धन शोधन मामले में आरोपी बनाया गया है. सीबीआई द्वारा 2017 में दर्ज एक प्राथमिकी के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें एक मामला दायर कर गिरफ्तार किया था. तब से वह तिहाड़ जेल में बंद हैं. अदालत ने 17 नवंबर को मामले में जैन और दो अन्य की जमानत याचिका खारिज कर दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >