Sanjay Gandhi Birthday : संजय गांधी की मौत का गम इन दो तस्वीरों से समझिए, टूट गईं थीं इंदिरा गांधी

Sanjay Gandhi Birthday : संजय गांधी की मौत के बाद टूट गईं थीं मां इंदिरा गांधी. इन दो तस्वीरों से आप भी समझ पाएंगे दर्द.

Sanjay Gandhi Birthday : संजय गांधी का जन्म 14 दिसंबर 1946 को राजधानी दिल्ली में हुआ. वे इंदिरा गांधी और फिरोज गांधी के दूसरे बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के छोटे भाई थे. एक हवाई दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी. 23 जून 1980 के दिन हुई एक विमान दुर्घटना में संजय गांधी का निधन हो गया. संजय को इंदिरा के राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जाता था, लेकिन उनकी मौत से देश की सियासी हवाएं पूरी तरह बदल गईं. आज हम आपके सामने दो तस्वीरें पेश कर रहे हैं. पहले में इंदिरा के साथ उसके दोनों बेटे हैं जबकि दूसरे में केवल राजीव गांधी हैं. ये तस्वीरें History of Congress नाम के एक्स हैंडल से ली गई है.

पहली तस्वीर 31 अगस्त, 1960 की है. इसमें नई दिल्ली में तीन मूर्ति भवन में इंदिरा गांधी अपने बेटों राजीव गांधी (दाएं) और संजय गांधी (बाएं) के साथ बगीचे में टहलती हुई दिख रही है. इसमें तीनों खुश नजर आ रहे है.

दूसरी तस्वीर 25 जून 1980 की है. इसमें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी अपने बड़े बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ नई दिल्ली में गांधी निवास पर अपने छोटे बेटे संजय गांधी की मृत्यु से दुखी नजर आ रहीं हैं. एक मां के लिए बेटे के जाने का गम क्या होता है, यह तस्वीर में साफ नजर आ रहा है.

Read Also : इमरजेंसी के बाद चुनाव हार कर कैसे रहती थीं इंदिरा? जानें गांधी परिवार की बहुओं से कैसे रहे रिश्ते

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >