Viral Video : एक्सप्रेसवे पर किसने ठोक दी कील, वीडियो देखकर चौंक जाएंगे आप

Viral Video : महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर कीलों से कारों के टायर पंक्चर होने की जांच पुलिस ने जांच शुरू की. एक वीडियो सामने आया है जिसके बाद पुलिस हरकत में आई.

Viral Video : महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर नुकीली कीलों से मंगलवार देर रात कम से कम तीन कारों के टायर पंक्चर हो गए. मुंबई जाने वाले इस प्रमुख मार्ग के हिस्से में कीलों को सड़क पर ठोंकते हुए दिखाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया. आप भी देखें ये वीडियो  जो हो रहा है वायरल.

एक अधिकारी ने बताया कि गाड़ी चालकों ने रात करीब एक बजे दौलताबाद पुलिस थाने को एक्सप्रेसवे पर धातु की नुकीली वस्तुओं के बारे में सूचना दी. यह एक्सप्रेसवे मुंबई और नागपुर को जोड़ता है. अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारी टीमें मौके पर पहुंचीं. हमें अभी यह पता नहीं चल पाया है कि सड़क पर कितनी कीलें ठोंकी गई थीं, लेकिन तीन कारों के टायर पंक्चर हो गए.’’ पुलिस ने मामले की आगे की जांच के लिए सड़क ठेकेदार, जो इस हिस्से के रखरखाव के लिए जिम्मेदार है को तलब किया है.

यह भी पढ़ें : Viral Video : स्कूल जाते वक्त भूख से मजबूर हुआ बच्चा, खुले नाले के पास सड़क पर बैठकर खा गया टिफिन

एक्सप्रेसवे पर कीलों के ठोंकने से चार वाहन पंक्चर

एक वीडियो में, एक व्यक्ति को कहते सुना जा सकता है कि समृद्धि एक्सप्रेसवे पर कीलों के ठोंकने से चार वाहन पंक्चर हो गए. व्यक्ति का कहना था, ‘‘गाड़ियां 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हैं, और कीलों वाले हिस्से पर बैरिकेडिंग तक नहीं की गई है.’’ एक अन्य वीडियो में, एक यात्री कहता है कि उसकी कार के टायर पंक्चर हो गए थे, और एक्सप्रेसवे हेल्पलाइन पर कई बार कॉल करने के बावजूद उसे तीन घंटे से ज्यादा समय तक कोई मदद नहीं मिली. वह दावा करता है, ‘‘मैं अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहा था जिसमें तीन बच्चे भी शामिल थे.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >