Sameer Wankhede Case: एनसीबी जांच दल के समक्ष पेश नहीं हो रहा प्रभाकर सैल, मुंबई पुलिस ने कही ये बात

Sameer Wankhede Case: एनसीबी ऑफिसर समीर वानखेड़े पर लगे आरोपों की जांच करने के लिए दिल्ली से मुंबई आयी 5 सदस्यीय दल के प्रमुख ने मुंबई पुलिस से आग्रह किया है कि वह एसआईटी के समक्ष प्रभाकर को पेश करे.

मुंबई: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर करोड़ों रुपये की उगाही करने का आरोप लगाने वाला प्रभाकर सैल अब तक एनसीबी के जांच दल के समक्ष पेश नहीं हुआ है. समीर वानखेड़े पर लगे आरोपों की जांच के लिए बनी एनसीबी की स्पेशल इन्क्वायरी टीम लगातार उससे अपील कर रही है कि वह जांच टीम के सामने आकर अपनी बात रखे. लेकिन, प्रभाकर अब तक सामने नहीं आया है.

स्पेशल जांच टीम की अगुवाई कर रहे एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर जनरल, जो विजिलेंस चीफ भी हैं, ने मीडिया के जरिये अपील करने के बाद अब मुंबई पुलिस को एक चिट्ठी लिखी है. मुंबई पुलिस से एनसीबी की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने आग्रह किया है कि मुंबई क्रूज ड्रग्स केस के गवाह प्रभाकर सैल को जांच दल के समक्ष पेश होने के लिए कहा जाये.

एनसीबी ऑफिसर समीर वानखेड़े पर लगे आरोपों की जांच करने के लिए दिल्ली से मुंबई आयी 5 सदस्यीय दल के प्रमुख ने मुंबई पुलिस से आग्रह किया है कि वह एसआईटी के समक्ष प्रभाकर को पेश करे. मुंबई पुलिस ने एसआईटी के चीफ ज्ञानेश्वर सिंह से कहा है कि उसने प्रभाकर सैल से कहा है कि वह जांच दल के बताये समय और जगह पर जाकर अपनी गवाही दे.

Also Read: NCB के समीर वानखेड़े को झटका, स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट का आदेश देने से इंकार

इससे पहले, शुक्रवार को ज्ञानेश्वर सिंह ने मीडिया के जरिये प्रभाकर सैल से अपील की थी कि वह एसआईटी के सामने आये और मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में जो भी तथ्य उसके पास है, उसके बारे में जांच दल को विस्तार से बताये, ताकि समीर वानखेड़े के खिलाफ जांच को आगे बढ़ाया जा सके. उन्होंने कहा था कि एसआईटी ने मुंबई के पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी लिखकर गवाह को पेश करने में मदद मांगी थी.

इसके बाद ही मुंबई पुलिस की ओर से कहा गया है कि उसने प्रभाकर सैल से कहा है कि वह एसआईटी के समक्ष अपनी बात रखे. मीडिया सूत्रों ने इससे पहले खबर दी थी कि प्रभाकर सैल मुंबई पुलिस के संपर्क में है. इसलिए एसआईटी ने मुंबई के पुलिस कमिश्नर से मदद मांगी थी.

ज्ञात हो कि किरण गोसावी के यहां काम करने वाले प्रभाकर सैल ने आरोप लगाया था कि एनसीबी मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की रिहाई के लिए 25 करोड़ रुपये मांगे थे. प्रभाकर सैल ने आरोप लगाया था कि इसमें से 8 करोड़ रुपये समीर वानखेड़े को दिये जाने थे, जबकि बाकी पैसे अन्य अफसरों को दिया जाना था.

महाराष्ट्र के मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक ने इन आरोपों को जोर-शोर से मीडिया के समक्ष उठाया था. बाद में इस मामले में एनसीबी ने आंतरिक जांच के लिए एसआईटी का गठन किया. समीर वानखेड़े पर लगे आरोपों की जांच के लिए एनसीबी की 5 सदस्यीय टीम इन दिनों मुंबई में है, लेकिन सनसनीखेज आरोप लगाने वाला सैल अब तक जांच दल के सामने नहीं आया है.

Posted By: Mithilesh Jha

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >