दिल्ली मर्डर केस: एसी और रेफ्रिजरेटर का मैकेनिक था साहिल, लड़की की मां ने कहा- मौत की सजा मिले

Delhi Murder Case: जांच के लिए टीमें बनाई गईं और जांच में आरोपी का पता चला और आरोपी को बुलंदशहर के पास से गिरफ्तार किया गया है. जानें 16 साल की नाबालिग की हत्या का आरोपी कैसे पकड़ा गया.

Delhi Murder Case: दिल्ली में 16 साल की नाबालिग की हत्या के मामले में आरोपी साहिल को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले को लेकर दिल्ली की पुलिस उपायुक्त सुमन नलवा ने बताया कि साहिल एसी और रेफ्रिजरेटर के लिए मैकेनिक का काम करता था. इधर, नाबालिग की मां का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि आरोपी को मौत की सजा मिलनी चाहिए.

मामले पर स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक (दिल्ली पुलिस) ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार आरोपी और पीड़ित एक-दूसरे को जानते थे और उनके बीच कुछ झगड़ा हुआ था. आरोपी (साहिल) के मन में इस बात को लेकर रंजिश थी जिस कारण उसने इस तरह का जघन्य अपराध किया.

कोई अशिक्षित व्यक्ति भी इतना निर्दयी नहीं हो सकता

इस बीच राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने मामले को लेकर कहा कि कोई अशिक्षित व्यक्ति भी इतना निर्दयी नहीं हो सकता कि किसी की इतनी निर्मम हत्या कर दे. समाज के सोच में बहुत कमी आती जा रही है. इसपर काम करने की जरूरत है. वे जैसे सामाजिक माहौल में पला वैसी ही उसकी सोच बनी. आजकल के समाज की स्थिति सोचने वाली है परिवारों को सोचना चाहिए कि अपने लड़को को कैसे पालें कि वे किसी की हत्या न करें.


पुलिस ने खंगाला CCTV फुटेज और…

दिल्ली में 16 साल की बच्ची की हत्या के मामले में स्पेशल CP दीपेंद्र पाठक ने कहा कि हमें सूचना प्राप्त हुई कि किसी बच्ची की हत्या की गयी है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित की पहचान कर मौके के पास मौजूद CCTV फुटेज खंगाला. अभी थोड़ी देर पहले हमने आरोपी को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ़्तार किया है और उसे दिल्ली लेकर आ रहे हैं. मामले में हम सभी साक्ष्यों को एकत्रित कर कोर्ट में पेश कर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कोशिश करेंगे.

Also Read: दिल्ली शाहबाद मर्डर केस : युवती को चाकू से गोदकर मारने वाला आरोपी साहिल गिरफ्तार, 20 से अधिक बार किया था हमला
एक नाबालिग लड़की को चाकू से मारा गया

पुलिस उपायुक्त सुमन नलवा ने बताया कि कल देर रात हमें सूचना मिली कि एक नाबालिग लड़की को चाकू से मारा और फिर पत्थर से भी मारा गया. मौके पर हमारा स्टाफ पहुंचा और मामला दर्ज किया. जांच के लिए टीमें बनाई गईं और जांच में आरोपी का पता चला और आरोपी को बुलंदशहर के पास से गिरफ्तार किया गया है. हमारी टीम उसे दिल्ली लेकर आ रही है, आगे की कार्रवाई जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >