Saina Nehwal: 'महिलाओं को रसोई तक सीमित रहना चाहिए', शिवशंकरप्पा के विवादित बोल पर साइना नेहवाल का प्रहार

Saina Nehwal: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने शनिवार को महिला विरोधी टिप्पणी करने पर कर्नाटक के कांग्रेस नेता शमनूर शिवशंकरप्पा को करारा जवाब दिया है. शिवशंकरप्पा ने बीजेपी उम्मीदवार गायत्री सिद्धेश्वर को लेकर महिला विरोधी टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था कि महिलाओं को रसोई तक ही सीमित रहना चाहिए.

Saina Nehwal: शिवशंकरप्पा के महिला विरोधी टिप्पणी पर साइना नेहवाल क्या बोलीं

शिवशंकरप्पा के महिला विरोधी टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए नेहवाल ने अपने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, कर्नाटक के एक शीर्ष नेता शमनूर शिवशंकरप्पा जी ने कहा है कि महिलाओं को रसोई तक ही सीमित रहना चाहिए. दावणगेरे से उम्मीदवार गायत्री सिद्धेश्वरा पर की गयी इस लैंगिक टिप्पणी की कम से कम ऐसी पार्टी से उम्मीद नहीं की जा सकती जो कहते हैं कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं.

महिला विरोध टिप्पणी बहुत ही परेशान करने वाला

लंदन ओलंपिक 2012 में देश के लिए कांस्य पदक जीतने वाली साइना नेहवाल ने कहा, जब देश में महिलायें हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ने की ख्वाहिश रखती हैं तो महिलाओं के खिलाफ इस तरह की द्वेषपूर्ण टिप्पणी परेशान करने वाली हैं. उन्होंने लिखा, जब मैंने खेल के मैदान पर भारत के लिए पदक जीते तो कांग्रेस पार्टी मुझसे क्या चाहती थी, मुझे क्या करना चाहिए था? इस तरह क्यों कहा जा रहा है, जब सभी लड़कियां और महिलायें किसी भी क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करने का सपना देखती हैं. नेहवाल ने आगे लिखा, एक तरफ हम नारी शक्ति को वंदन कर रहे हैं. हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सर के नेतृत्व में महिला आरक्षण विधेयक पारित किया गया है और दूसरी तरफ नारी शक्ति का अपमान और महिला विरोधी लोग. यह बहुत ही परेशान करने वाला है.

शिवशंकरप्पा ने क्या दिया था बयान

दरअसल दावणगेरे दक्षिण से 92 वर्षीय मौजूदा विधायक शिवशंकरप्पा ने कहा था कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और मौजूदा सांसद सिद्धेश्वर जीएम की पत्नी गायत्री ‘केवल रसोई में खाना बनाना जानती हैं’. शिवशंकरप्पा ने हाल में कहा था, वह (गायत्री) ठीक से बोलना भी नहीं जानती. वह घर पर खाना पकाने के लिए फिट है.

Also Read: बीजेपी मेनिफेस्टो कमेटी का ऐलान, राजनाथ सिंह अध्यक्ष, 27 सदस्यों की होगी समिति

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >