‘POK पूरी तरह से भारत का हिस्सा’, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, इसे भुला दिया गया

POK: विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने कहा, पीओके पूरी तरह से भारत का हिस्सा है. जिसे भुला दिया गया.

POK: कटक में एक इंटरैक्टिव सेशन को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री ने कहा, पीओके भारत का अहम हिस्सा है, जिसे भुला दिया गया था, लेकिन अब फिर से लोगों की चेतना में आ गया है. सत्र में जब विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर से पीओके को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, पीओके कभी भी देश से बाहर नहीं रहा है. यह देश का हिस्सा था और हमेशा रहेगा. पीओके पूरी तरह से भारत का हिस्सा है, किसी अन्य का नियंत्रण कैसे हो सकता है.

घर का जम्मेदार संरक्षक न हो तो बाहर से चोरी कर लेता है

डॉ जयशंकर ने कांग्रेस की अगुआई वाली यूपीए सरकार पर हमला करते हुए कहा, आप जानते हैं, जब आपके घर में कोई ऐसा व्यक्ति होता है जो घर का जिम्मेदार संरक्षक नहीं होता, तो कोई बाहर से चोरी कर लेता है. अब, यहां आपने दूसरे देश को अनुमति दे दी है. विदेश मंत्री ने आगे कहा, ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि हमने पाकिस्तान के अलग होने के समय इन क्षेत्रों को खाली कराने का प्रयास नहीं किया. भविष्य में क्या होता, यह बता पाना बहुत मुश्किल है. लेकिन, मैं हमेशा लोगों से एक बात कहता हूं कि आज PoK फिर से भारत के लोगों की चेतना में है. हम इसके बारे में भूल गये थे.

धारा 370 पर भी बोले विदेश मंत्री

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कश्मीर से धारा 370 हटाने को लेकर भी जवाब दिया. उन्होंने कहा, यह बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था. यह हमारे लिए बहुत बड़ी परेशानी थी. जब तक अनुच्छेद 370 लागू था, जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद की भावना, उग्रवाद की भावना पैदा होती रही. कुछ पार्टियों के राजनीतिक हितों के कारण ऐसा किया.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कहा- पीओके हमारा था, है और हमारा रहेगा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक साक्षात्कार में कहा है कि भारत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) पर अपना दावा कभी नहीं छोड़ेगा, लेकिन इसपर बलपूर्वक कब्जा करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी क्योंकि इसके लोग कश्मीर में विकास को देखने के बाद स्वयं इसका (भारत का) हिस्सा बनना चाहेंगे. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि भारत को कुछ नहीं करना पड़ेगा. जम्मू-कश्मीर में जिस तरह से जमीनी हालात बदले हैं, क्षेत्र में जिस तरह से आर्थिक प्रगति हो रही है और वहां जिस तरह से शांति लौटी है, मुझे लगता है कि पीओके के लोगों की ओर से यह मांग उठेगी कि उनका भारत में विलय होना चाहिए. उन्होंने कहा, हमें पीओके पर कब्जा करने के लिए बल प्रयोग नहीं करना पड़ेगा क्योंकि (वहां के) लोग ही कहेंगे कि हमें भारत में विलय करना चाहिए। ऐसी मांगें अब उठ रही हैं. रक्षा मंत्री ने जोर देकर कहा, पीओके हमारा था, है, और हमारा रहेगा.

Also Read: राजनाथ सिंह ने कहा- पीएम मोदी के हाथों में देश और सीएम योगी के हाथों में उत्तर प्रदेश सुरक्षित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >