Rozgar Mela : भाजपा शासित राज्यों में सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया तेज, रोजगार मेले में बोले पीएम मोदी

Rozgar Mela : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेला का उद्घाटन किया. रोजगार मेले के तहत प्रधानमंत्री सरकारी विभागों और संगठनों में भर्ती हुए लोगों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नियुक्ति पत्र बांटा. पीएम मोदी ने वर्चुअली राष्ट्रीय रोजगार मेले में शामिल हुए.

Live Updates
12:10 PM. 13 Apr 23 12:10 PM. 13 Apr

पीएम मोदी ने नियुक्ति पत्र बांटा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेला का उद्घाटन किया. रोजगार मेले के तहत प्रधानमंत्री सरकारी विभागों और संगठनों में भर्ती हुए लोगों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नियुक्ति पत्र बांटा. पीएम मोदी ने वर्चुअली राष्ट्रीय रोजगार मेले में शामिल हुए.

12:10 PM. 13 Apr 23 12:10 PM. 13 Apr

युवा शक्ति के लिए विविध अवसर

पीएम मोदी वर्चुअली राष्ट्रीय रोजगार मेले में शामिल हुए और कहा कि नये भारत के युवा नये जमाने की तकनीकों से जुड़ रहे हैं और ड्रोन निर्माण और ड्रोन पायलट बनने में तेजी से शामिल हो रहे हैं. बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में पूंजी निवेश रोजगार सृजन को बढ़ावा देता है. ये युवा शक्ति के लिए विविध अवसर पैदा करता है.

12:10 PM. 13 Apr 23 12:10 PM. 13 Apr

70,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी

पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 70,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है, आप सभी को बधाई…

12:10 PM. 13 Apr 23 12:10 PM. 13 Apr

भाजपा शासित राज्यों में सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया तेज

राष्ट्रीय रोजगार मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 70,000 से ज़्यादा युवाओं को केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी मिली है, आप सभी को बधाई… NDA और भाजपा शासित राज्यों में सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया तेज गति से चल रही है. कल ही मध्य प्रदेश में 22,000 से ज़्यादा शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गये.

12:10 PM. 13 Apr 23 12:10 PM. 13 Apr

राष्ट्रीय रोजगार मेले में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेला का उद्घाटन किया. रोजगार मेले के तहत प्रधानमंत्री सरकारी विभागों और संगठनों में भर्ती हुए लोगों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नियुक्ति पत्र बांटेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राष्ट्रीय रोजगार मेले में शामिल हुए.

12:10 PM. 13 Apr 23 12:10 PM. 13 Apr

ऑनलाइन उन्मुखीकरण पाठ्यक्रम

नवनियुक्त कर्मियों को ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ के माध्यम से स्वयं को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिलेगा, जो विभिन्न सरकारी विभागों में सभी नवनियुक्त कर्मियों के लिए एक ऑनलाइन उन्मुखीकरण पाठ्यक्रम है. उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने पिछले साल 22 अक्टूबर को 10 लाख सरकारी नौकरियां प्रदान करने के अभियान की शुरुआत करते हुए ‘रोजगार मेला’ के पहले चरण की शुरुआत की थी.

12:10 PM. 13 Apr 23 12:10 PM. 13 Apr

रेलवे और डाक विभाग में सर्वाधिक 50 हजार नियुक्ति पत्र बाटें जायेंगे

इस रोजगार मेला में सबसे अधिक रेल मंत्रालय के नियुक्त पत्र होंगे, जहां 50 हजार पदों को भरा जाएगा. रेल मंत्रालय के अलावा डाक विभाग और वित्तीय सेवा विभाग में भी खाली पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. मोदी सरकार ने घोषणा की है कि इस साल के अंत तक दस लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी.

12:10 PM. 13 Apr 23 12:10 PM. 13 Apr

खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिलेगा

नवनियुक्त कर्मियों को कर्मयोगी प्रारंभ मॉड्यूल के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिलेगा. कर्मयोगी प्रारम्‍भ मॉडयूल विभिन्‍न सरकारी विभागों में सभी नवनियुक्‍त कर्मियों के लिए ऑनलाइन आरम्भिक पाठ्यक्रम है. इसमें सरकारी सेवकों के लिए आचार-संहिता, कार्यस्‍थल पर नैतिकता, सत्‍यनिष्‍ठा और मानव संसाधन नीतियां शामिल हैं.

9:22 AM. 13 Apr 23 9:22 AM. 13 Apr

पीएमओ ने क्या कहा

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि रोजगार सृजन को मुख्‍य प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता पूरी करने की दिशा में यह रोजगार मेला महत्‍वपूर्ण कदम है. रोजगार मेला रोजगार सृजन में उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा और युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा.

9:22 AM. 13 Apr 23 9:22 AM. 13 Apr

कहां होगी तैनाती

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि देश भर से चयनित युवाओं को भारत सरकार के तहत ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मास्टर, सीनियर कमर्शियल सह टिकट क्लर्क, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, स्टेनोग्राफर, जूनियर अकाउंटेंट, पोस्टल असिस्टेंट, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, टैक्स असिस्टेंट, सीनियर ड्राफ्ट्समैन, जेई/सुपरवाइजर, असिस्टेंट प्रोफेसर, टीचर, लाइब्रेरियन, नर्स, प्रोबेशनरी ऑफिसर्स, पीए, एमटीएस जैसे विभिन्न पदों पर तैनात किया जाएगा.

मुख्य बातें

Rozgar Mela : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेला का उद्घाटन किया. रोजगार मेले के तहत प्रधानमंत्री सरकारी विभागों और संगठनों में भर्ती हुए लोगों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नियुक्ति पत्र बांटा. पीएम मोदी ने वर्चुअली राष्ट्रीय रोजगार मेले में शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >