Lok Sabha Election 2024: ‘कांग्रेसीकरण ने बर्बाद कर दिए देश के पांच दशक’, मुंबई में गरजे पीएम मोदी

Lok Sabha Election 2024: मुंबई में एनडीए की रैली में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मुंबई शहर सिर्फ सपने देखता नहीं, उन्हें जीता भी है. इस सपनों के शहर में मैं 2047 का सपना लेकर आया हूं. पीएम मोदी ने कहा कि एक सपना, एक संकल्प, विकसित भारत बनाने का.

Lok Sabha Election: पीएम मोदी मुंबई में एक चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस पर जमकर बरसे. पीएम मोदी ने कहा कि भारत को विकसित देश का बनाने का संकल्प सभी का है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई में आयोजित चुनावी रैली में कहा कि आजादी के बाद गांधी जी की सलाह पर अगर कांग्रेस को भंग कर दिया गया होता तो आज भारत कम से कम पांच दशक आगे होता. पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद भारत की सभी व्यवस्थाओं का जो कांग्रेसी करण हुआ, उसने देश के पांच दशक बर्बाद किए हैं.

2047 का सपना लेकर आया हूं- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने मंच से बोलते हुए कहा कि मुंबई शहर सिर्फ सपने देखता नहीं, उन्हें जीता भी है. इस सपनों के शहर में मैं 2047 का सपना लेकर आया हूं. उन्होंने कहा कि एक सपना, एक संकल्प, विकसित भारत बनाने का. इसमें मुंबई की बहुत बड़ी भूमिका रहने वाली है. बता दें शुक्रवार देर शाम पीएम मोदी महाराष्ट्र के मुंबई में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए रैली में पहुंचे. उस दौरान उन्हें उपहार और मोमेंटो दिए गए.

एक सपने के लिए किया 500 साल संघर्ष- पीएम मोदी
मुंबई में आयोजित रैली में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि मोदी जो कहते हैं वह असंभव है. जो लोग निराशा में डूबे हुए हैं उनमें आशा पैदा करना मुश्किल है. उनके लिए सब कुछ असंभव है. ये वही लोग हैं जो सोचा था कि राम मंदिर असंभव है. दुनिया को यह स्वीकार करना होगा कि भारत के लोग अपने विचारों से इतने मजबूत थे कि वे एक सपने के लिए 500 वर्षों तक संघर्ष करते रहे. परिणामस्वरूप, राम लला एक भव्य मंदिर में विराजमान हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >