Lok Sabha Election 2024 : ‘पंजे और साइकिल के सपने टूट गए, खटाखट खटाखट’, पीएम मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव को लेकर रैलियों का दौर जारी है. इस क्रम में पीएम मोदी ने यूपी के फतेहपुर में जनसभा की और कांग्रेस के साथ-साथ सपा को घेरा

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के तहत देश में चार चरण के लिए मतदान हो चुके हैं, अब तीन चरण के लिए वोटिंग होनी है. इसको लेकर रैलियों का दौर जारी है. इस क्रम में शुक्रवार को पीएम मोदी ने यूपी के फतेहपुर में एक जनसभा को संबोधित किया और विरोधियों पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इज़्जत बचाने के लिए अब ‘मिशन 50’ रखा है. वे चाहते हैं कि किसी भी तरह पचास का आंकड़ा मिल जाएग. इसके लिए अब वे इधर उधर हाथ पैर मारते नजर आ रहे हैं. आगे प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस I-N-D-I गठबंधन का टायर पहले दिन से पंचर हो वो कितनी आगे जाएगी, एक न एक दिन उसका भट्ठा बैठना ही था और वो बैठ गया.

फतेहपुर में रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पंजे और साइकिल के सपने टूट गए, खटाखट खटाखट… अब 4 जून के बाद की प्लानिंग हो रही है कि हार का ठीकरा किस्से फोड़ा जाए, खटाखट खटाखट… उन्होंने कहा कि मुझे तो कोई बता रहा था कि विदेश यात्रा का टिकट भी बुक हो गया है, खटाखट खटाखट..

रैली में पीएम मोदी ने और क्या कहा

  • प्रधानमंत्री मोदी ने फतेहपुर में चुनावी सभा में कहा कि कांग्रेस ने अपनी इज्जत बचाने के लिए अब मिशन 50 रखा है, कांग्रेस का लक्ष्य है कि किसी भी तरह से पूरे देश में 50 सीट मिल जाएं.
  • पीएम मोदी ने कहा कि मैंने कहा था कि ‘शहजादे’ केरल के वायनाड से भागेंगे, मैंने कहा था कि वह अमेठी की तरफ जाने की हिम्मत नहीं करेंगे, यह खबर भी पक्की निकली.

    Read Also : Lok Sabha Election 2024 : ‘2029 में भी नरेंद्र मोदी ही होंगे देश के प्रधानमंत्री’, राजनाथ सिंह ने कह दी ये बात
  • पीएम मोदी ने कहा कि सपा सरकार में यूपी में अपराध टॉप पर होता था. विकास के मामले में प्रदेश की गिनती पिछड़ी प्रदेश के तौर पर होती थी, लेकिन, आज बीजेपी सरकार उत्तर प्रदेश को विकास में टॉप पर ले आई है. आज यूपी सबसे ज्यादा एक्सप्रेस वे वाले राज्यों में टॉप पर है.
  • प्रधानमंत्री ने कहा कि सपा-कांग्रेस को लगता है कि ये हमारे समाज को तोड़कर अपना काम बनाने में सफल होंगे. इसलिए इनके हौंसले बढ़ गए हैं. कांग्रेस के शहजादे राम मंदिर पर ताला डलवाने का सपना देख रहे हैं. सपा के बड़े नेता कहते हैं कि राम मंदिर तो बेकार है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >