Rojgar Mela : पीएम मोदी ने कहा- डेढ़ साल में 10 लाख युवाओं को पक्की सरकारी नौकरी दी

Rojgar Mela : ‘रोजगार मेला’ के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा. इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि डेढ़ साल में करीब 10 लाख युवाओं को पक्की सरकारी नौकरी दी गई.

Rojgar Mela : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘रोजगार मेला’ के तहत करीब 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा. सोमवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से भर्ती अभियान को उन्होंने आगे बढ़ाया. इस अवसर पर नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ”भारत के युवाओं के सामर्थ्य और प्रतिभा भरी हुई है. इसका उपयोग कैसे किया जाए, इसपर हमारी सरकार का फोकस है.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ”रोजगार मेलों के जरिए सरकार लगातार युवाओं को आगे बढ़ा रही है. पिछले 10 वर्षों से सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संस्थानों में सरकारी नौकरी देने का अभियान चल रहा है. 23 दिसंबर को भी 71,000 से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए.” आगे उन्होंने कहा, ”बीते एक, डेढ़ साल में करीब 10 लाख युवाओं को सरकार ने पक्की सरकारी नौकरी दी है.”

भारत का युवा, नए आत्मविश्वास से भरा हुआ : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा, ” वर्तमान समय में भारत का युवा, नए आत्मविश्वास से भरा हुआ है. वह हर सेक्टर में बेहतर काम कर रहा है. उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाना सरकार का काम है. ” उन्होंने कहा, ” आज हमारी सरकार की नीतियों और निर्णयों की वजह से ग्रामीण भारत में भी रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं. कृषि क्षेत्र में बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिला है. कुछ दिन पहले ही सरकार ने बीमा सखी योजना शुरू की है. सरकार का लक्ष्य देश के हर नागरिक को बीमा सुरक्षा से जोड़ना है. इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे.”

रोजगार मेला के तहत कहां मिलेगी नौकरी?

रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में नियुक्त किया जाएगा. इनमें गृह मंत्रालय, डाक विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा शामिल हैं.

रोजगार मेले के तहत कितने युवाओं को मिली नौकरी?

रोजगार मेले की शुरुआत 22 अक्टूबर 2022 को हुई थी. हाल ही में संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार ने बताया था कि रोजगार मेले के जरिए अब तक कई लाख युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >