Robert Vadra ED Chargesheet: रॉबर्ट वाड्रा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, हरियाणा लैंड डील मामले में चार्जशीट दाखिल

Robert Vadra ED Chargesheet: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में आरोप पत्र दायर की है. इसमें कई अन्य व्यक्तियों और कंपनियों के नाम भी शामिल हैं.

Robert Vadra ED Chargesheet: ईडी ने हरियाणा के शिकोहपुर में भूमि सौदे से जुड़े धन शोधन मामले में व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा और अन्य के खिलाफ गुरुवार को आरोप पत्र दायर किया है. जिससे कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति की मुश्किलें बढ़ने की उम्मीद की जा रही है. ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा और उनकी संस्थाओं से जुड़ी 36 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 43 संपत्तियों की भी कुर्क की है.

क्या है मामला?

ईडी के अनुसार रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी ने 2008 में ऑनकारेश्वर प्रॉपर्टीज से 3.53 एकड़ की जमीन को महज 7.5 करोड़ रुपये में खरीदी थी. जिसके बाद हरियाणा सरकार ने उसी जमीन पर व्यावसायिक कॉलोनी के लिए लाइसेंस जारी किया, जिससे जमीन की कीमत बढ़कर 700 गुना बढ़ गई. बाद में स्काइलाइट ने उस जमीन को 58 करोड़ रुपये में बेच दी थी. हालांकि आईएएस अधिकारी अशोक खेमका ने डील को अवैध बताते हुए जमीन के म्यूटेशन को रद्द कर दिया था.

इसे भी पढ़ें: सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की लैंड डील कैंसिल करने वाले IAS अशोक खेमका हुए रिटायर, एक्स पर मांगी माफी

हरियाणा मामले में हो चुकी है वाड्रा से पूछताछ

ईडी ने 2008 के हरियाणा भूमि सौदे में कथित अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में अप्रैल में उनसे लगातार तीन दिन तक पूछताछ की थी. राजस्थान के बीकानेर में एक भूमि सौदे में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में भी धन शोधन निरोधक एजेंसी उनसे पूछताछ कर रही है.

संजय भंडारी से जुड़े मामले में ईडी ने पांच घंटे तक की थी वाड्रा से पूछताछ

ब्रिटेन में स्थित शस्त्र सलाहकार संजय भंडारी और कुछ अन्य से जुड़े धनशोधन मामले में 14 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रॉबर्ट वाड्रा से करीब पांच घंटे तक पूछताछ की थी. पिछले महीने एजेंसी ने वाद्रा (56) को इस मामले में पूछताछ के लिए दो बार बुलाया था, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए अपने समन को स्थगित करने की मांग की थी, कि पहले समन के दौरान वह अस्वस्थ थे और बाद में यह कि वह स्थानीय अदालत से मंजूरी लेने के बाद विदेश यात्रा पर जाना था. केंद्रीय जांच एजेंसी तीन अलग-अलग धन शोधन मामलों में वाद्रा से पूछताछ कर रही है, जिनमें से दो मामले जमीन सौदों में कथित अनियमितताओं से संबंधित हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >