महाराष्ट्र के समृद्धि एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना, 12 की मौत, हुआ मुआवजे का ऐलान

Maharashtra’s Samriddhi Expressway Accident ; महाराष्ट्र के समृद्धि एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना हुई जिसमें 12 की मौत हो गई. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पीड़ितों के परिवारों को 5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. जानें कैसे हुआ हादसा

महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार समृद्धि एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना हुई जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एक बस के कंटेनर से टकराने से 12 लोगों की मौत हो गई.

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के तेज गति से आ रही एक मिनी बस ने एक कंटेनर को टक्कर मार दी, जिससे कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी तथा 23 अन्य घायल हो गए. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि निजी बस में 35 यात्री सवार थे. उन्होंने बताया कि यह हादसा जिले में एक्सप्रेसवे के वैजापुर इलाके में देर रात करीब साढ़े 12 बजे हुआ, यह स्थान मुंबई से करीब 350 किलोमीटर दूर है

Also Read: कौन होगा महाराष्ट्र का अगला सीएम? शरद पवार और सुप्रिया सुले का बयान अलग-अलग

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप बस ने पीछे से कंटेनर को टक्कर मार दी. उन्होंने बताया कि हादसे में 12 यात्रियों की मौत हो गयी। मृतकों में पांच पुरुष, छह महिलाएं और एक नाबालिग लड़की शामिल है. अधिकारी ने बताया कि 23 अन्य यात्री घायल हो गए हैं और उन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

महाराष्ट्र सीएमओ की ओर से कहा गया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पीड़ितों के परिवारों को 5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. घायलों के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >