Road Accident : बाइक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, कई लोग पूरी तरह से जले, डरावना वीडियो आया सामने

Road Accident : आंध्र प्रदेश के कुर्नूल जिले में हैदराबाद–बेंगलुरु बस और दोपहिया वाहन की टक्कर के बाद बस में आग लगने से 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई.

Road Accident : आंध्र प्रदेश के कुर्नूल जिले के चिन्टाटेकुर के पास शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई. एक प्राइवेट ट्रैवल्स बस के बाइक से टकराने के बाद आग गई. शुरूआती रिपोर्ट के अनुसार, बस में लगभग 40 यात्री सवार थे. मृतकों की संख्या 10 से अधिक बताई जा रही है. पुलिस ने बताया कि कई शव पूरी तरह से जल गए हैं, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है. हादसे में घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

आधिकारिक सूत्रों के हवाले से इंडिया टुडे ने खबर प्रकाशित की है. खबर के अनुसार, यह हादसा लगभग सुबह 3:30 बजे हुआ. बस और बाइक की टक्कर के बाद बड़ी आग लग गई, जिसने तेजी से पूरी बस को घेर लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग सबसे पहले बस के आगे के हिस्से में लगी और तेजी से फैल गई. जब आग बढ़ी, तो 12 यात्री इमरजेंसी एग्जिट खोलकर निकल गए. इन्हें हल्की चोट आई. इन लोगों को इलाज के लिए कुर्नूल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि कुर्नूल जिले के चिन्टा टेकुर गांव के पास हुई इस भयानक बस आग दुर्घटना के बारे में जानकर वे स्तब्ध हैं. उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट कीं. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार घायल और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी. मदद के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

टीडीपी सांसद बायरड्डी शबरी ने कहा कि बस कुछ ही मिनटों में जल गई. करीब 19 लोगों को बचाया गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कई शव पूरी तरह जल गए थे, इसलिए उनकी पहचान नहीं हो सकी. उन्होंने कहा कि बचाव कार्य जारी है और सभी संभव मदद की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >