Republic Day 2024: आसमान में तेजस-राफेल की गर्जना, कर्तव्य पथ पर दिखी भारत की शक्ति

Republic Day 2024 ; देश में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है. कर्तव्य पथ पर आज 90 मिनट की परेड के दौरान अपनी बढ़ती सैन्य ताकत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के भव्य प्रदर्शन के साथ 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया गया. अंतरिक्ष वैज्ञानिकों से लेकर सरपंचों तक और उद्यमियों से लेकर विक्रेताओं तक करीब 13,000 विशिष्ट अतिथियों ने शुक्रवार को यहां कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया. गणतंत्र दिवस से जुड़ी हर खबर के अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ

Live Updates
8:09 PM. 26 Jan 24 2:39 PM. 26 Jan

Republic Day 2024 LIVE: परेड देखने पहुंचे लोगों का अभिनंदन पीएम मोदी ने किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड देखने पहुंचे लोगों का अभिनंदन किया. इसका वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है.

8:09 PM. 26 Jan 24 2:39 PM. 26 Jan

Republic Day 2024 LIVE: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कार्तव्य पथ से रवाना

गणतंत्र दिवस परेड के समापन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन कर्तव्य पथ से रवाना हो गये.

8:09 PM. 26 Jan 24 2:39 PM. 26 Jan

Republic Day 2024 LIVE: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस की महिलाकर्मियों ने ‘नारी शक्ति’ कौशल का किया प्रदर्शन

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस की महिलाकर्मी ‘नारी शक्ति’ कौशल का प्रदर्शन दिखातीं नजर आईं. मोटरसाइकिलों पर सवार 265 महिला बाइकर्स ने शौर्य और वीरता का प्रदर्शन किया जिसका वीडियो सामने आया है.

8:09 PM. 26 Jan 24 2:39 PM. 26 Jan

Republic Day 2024 LIVE: निर्वाचन आयोग की झांकी में दिखी भारत के चुनावी प्रक्रिया की ताकत

गणतंत्र दिवस की परेड में शुक्रवार को कर्तव्य पथ पर निर्वाचन आयोग की झांकी निकाली गई जिसमें ‘‘भारत-लोकतंत्र की जननी’’ का चित्रण किया गया. लोकसभा चुनाव को लोगों और सामग्री की आवाजाही के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया माना जाता है.

8:09 PM. 26 Jan 24 2:39 PM. 26 Jan

Republic Day 2024 LIVE: सीएसआईआर की झांकी में दिखी ‘बैंगनी क्रांति’ की झलक

जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में हो रही ‘बैंगनी क्रांति’ को शुक्रवार को गणतंत्र दिवस परेड में वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की झांकी में महत्पपूर्ण स्थान मिला. सीएसआईआर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया ‘बैंगनी क्रांति’ भारत की वैज्ञानिक शक्ति और भद्रवाह व आसपास के क्षेत्रों के उन किसानों की मेहनत की भावना को प्रदर्शित करती है, जो पिछले कुछ वर्षों में उद्यमी बन गए हैं.

8:09 PM. 26 Jan 24 2:39 PM. 26 Jan

Republic Day 2024 LIVE: कर्तव्य पथ पर कई राज्यों की झांकियां निकली, देखें वीडियो

मुख्य बातें

Republic Day 2024 ; देश में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है. कर्तव्य पथ पर आज 90 मिनट की परेड के दौरान अपनी बढ़ती सैन्य ताकत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के भव्य प्रदर्शन के साथ 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया गया. अंतरिक्ष वैज्ञानिकों से लेकर सरपंचों तक और उद्यमियों से लेकर विक्रेताओं तक करीब 13,000 विशिष्ट अतिथियों ने शुक्रवार को यहां कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया. गणतंत्र दिवस से जुड़ी हर खबर के अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >