'Real-Life Batman’ बने राहुल गांधी, ‘साइलेंट गार्जियन’ वाले पोस्टर का क्या है मतलब?

पोस्टरों में राहुल गांधी को 'रियल लाइफ बैटमैन' के रूप में पेश किया गया है. जानिए, युवा पीढ़ी से जुड़ने की इस कोशिश के पीछे क्या है संदेश.

कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लगाए गए नए पोस्टरों में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को “Real-Life Batman” बताया गया है. पोस्टर में उन्हें ‘साइलेंट गार्जियन’ के तौर पर भी पेश किया गया है.

पोस्टर के जरिए क्या संदेश देना चाहते हैं समर्थक?

रियल लाइफ बैटमैन वाला पोस्टर राहुल गांधी की एक्टिव विपक्षी नेता और युवाओं की आवाज उठाने वाले नेता की छवि बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा सकता है. बैटमैन की तरह उन्हें ‘अन्याय के खिलाफ खड़े होने वाले’ किरदार के रूप में पेश किया गया है. इसके जरिए कांग्रेस समर्थक राहुल गांधी की हालिया सक्रियता, खासकर छात्रों और Gen Z से जुड़े मुद्दों को एक लोकप्रिय पॉप-कल्चर प्रतीक से जोड़ते नजर आ रहे हैं.

छात्रों के मुद्दे पर ज्यादा एक्टिव हैं राहुल?

दरअसल, नीट पेपर लीक मामले के बाद राहुल गांधी छात्रों के मुद्दे पर अधिक एक्टिव नजर आ रहे हैं. वे युवा और जेन-Z को लेकर मंचो से बात कर रहें हैं. उन्होंने 'छात्रों की गूंज' अभियान शुरू किया हैं. अब ऐसे समय में ये पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें राहुल गांधी को साइलेंट गार्जियन बताया गया है.

ये भी पढ़ें: UP में हर महीने शिक्षकों की लगेगी बैठक, अब स्कूल न आने वाले सभी बच्चों के घर पहुंचेंगे सरकारी टीचर

Gen Z से सीधे जुड़ने की कोशिश

राहुल गांधी की हाल की राजनीति में युवाओं और खासकर Gen Z से सीधे संवाद पर भी जोर दिख रहा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर युवाओं के साथ ‘Ask Me Anything’ सेशन किया, जिसमें शिक्षा, छात्र आंदोलन और राजनीति से जुड़े सवाल पूछे गए. इसी दौरान Batman को लेकर उनके मजाकिया जवाब ने भी सोशल मीडिया पर ध्यान खींचा.

ये भी पढ़ें: NEET UG Counselling 2026: राउंड 1 अलॉटमेंट रिजल्ट पर अपडेट, ऐसे करें चेक

यही वजह है कि अब कांग्रेस से जुड़े पोस्टरों में Batman की छवि को राहुल गांधी की युवा-केंद्रित राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि, पोस्टर किस संगठन या व्यक्ति ने लगवाए, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >