रियल एस्टेट सेक्टर में बूम, बोले शैलेंद्र शर्मा- निवेश के लिए नोएडा सबसे बेहतर

Shailendra Sharma on Real Estate: रेनॉक्स ग्रुप के चेयरमैन और रियल एस्टेट विशेषज्ञ शैलेन्द्र शर्मा का मानना है कि वर्तमान समय रियल एस्टेट में निवेश के लिए काफी बेहतर है. उन्होंने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में नोएडा में निवेश करने की सलाह दी है. उनका कहना है कि आज नोएडा अपनी एक स्वतंत्र आर्थिक पहचान बना चुका है. योजनाबद्ध विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और तेजी से विकसत हो रहे औद्योगक एवं आईटी हब ने इसे निवेश के लिए सबसे पसंदीदा स्थानों में शामिल कर दिया है.

Shailendra Sharma on Real Estate: देश की बदलती आर्थिक संरचना में रियल एस्टेट सेक्टर एक बार फिर मजबूती के साथ उभर रहा है. इस बदलाव के केंद्र में निवेश की नई सोच और दीर्घकालिक संपत्ति निर्माण की जरूरतें मुख्य भूमिका निभा रही है. रेनॉक्स ग्रुप के चेयरमैन और रियल एस्टेट विशेषज्ञ शैलेन्द्र शर्मा का मानना है कि वर्तमान समय रियल एस्टेट में निवेश के लिए अत्यंत अनुकूल है, विशेषकर नोएडा जैसे तेजी से विकसत हो रहे क्षेत्र में.

शैलेन्द्र शर्मा के अनुसार, आज का निवेश केवल आर्थिक लाभ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह परिवार की स्थिरता और भविष्य की सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ निर्णय है. शैलेंद्र शर्मा ने रियल एस्टेट सेक्टर में तेजी के प्रमुख कारणों में बताया कि देश भर में शहरीकरण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है, जिसके साथ ही आवासीय और व्यवसायिक संपत्तियों की मांग में भी उल्लेखनीय वृद्ध हुई है.

सरकार द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में किए जा रहे निवेश, जैसे मेट्रो विस्तार, एक्सप्रेसवे और स्मार्ट सिटी परियोजनाएं, इस सेक्टर को नई दिशा दे रही हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि मांग और आपूर्ति के बीच बढ़ते अंतर ने संपत्ति की कीमतों में निरंतर वृद्धि को जन्म दिया है, जिससे यह क्षेत्र निवेशकों के लिए और अधिक आकर्षक बन गया है.

नोएडा: उभरता हुआ निवेश का केंद्र

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में नोएडा आज एक स्वतंत्र आर्थिक पहचान बना चुका है. योजनाबद्ध विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और तेजी से विकसत हो रहे औद्योगक एवं आईटी हब ने इसे निवेश के लिए सबसे पसंदीदा स्थानों में शामिल कर दिया है.

शैलेंद्र शर्मा ने बताया, जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण, विस्तारत मेट्रो नेटवर्क और प्रमुख एक्सप्रेसवे परियोजनाएं नोएडा को भविष्य के आर्थिक केंद्र के रूप में स्थापित कर रही हैं. इन परियोजनाओं का सीधा प्रभाव आसपास के क्षेत्रों में संपत्ति की मांग और कीमतों पर देखा जा रहा है.

आज ही निवेश करना एक दूरदर्शी निर्णय

रियल एस्टेट विशेषज्ञ शैलेन्द्र शर्मा का कहना है कि वर्तमान समय में रियल एस्टेट में निवेश करना एक दूरदर्शी निर्णय है. उनके अनुसार, नोएडा में जिस प्रकार से विकास कार्य हो रहे हैं, वह आने वाले सालों में इस क्षेत्र को निवेश के लिए और अधिक मूल्यवान बना देगा.

वे मानते हैं कि जो निवेशक आज इस अवसर को पहचानते हैं, वे भविष्य में आर्थिक रूप से अधिक सशक्त स्थिति में होंगे. उनके शब्दों में, यह केवल संपत्ति खरीदने का समय नहीं, बल्कि एक सुरक्षित और स्थायी भविष्य की नींव रखने का अवसर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >