रथ यात्रा के दौरान कैसा रहेगा मौसम? IMD ने ओडिशा और पुरी के लिए जारी किया अलर्ट; स्कूल बंद

Rath Yatra Weather Update: रथ यात्रा के दिन जोरदार बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण बुधवार और गुरुवार को पुरी समेत ओडिशा के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान जताया है.

Rath Yatra Weather Update: आईएमडी ने गुरुवार को भारी बारिश का अनुमान जताया है. पुरी और जगतसिंहपुर जिलों के लिए ‘रेड वार्निंग’जारी की है. मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए, पुरी जिला प्रशासन ने बुधवार को निजी स्कूलों सहित सभी स्कूलों को बंद कर दिया है.

ओडिशा के इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

आईएमडी ने बुधवार के लिए मयूरभंज, क्योंझर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जाजपुर, खुरधा, कटक, नयागढ़, अंगुल, ढेंकनाल, बौध, गंजम और कंधमाल जिले के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ तथा बालेश्वर, देवगढ़, सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, संबलपुर, बारगढ़, सोनपुर, बलांगीर, नुआपाड़ा, कालाहांडी, रायगढ़ा और गजपति जिले के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है.

आईएमडी ने श्रद्धालुओं को दी सलाह

आईएमडी ने श्रद्धालुओं को सलाह दी है कि जोरदार बारिश या बिजली गिरने की स्थिति में वे किसी पक्की इमारत में शरण लें, न कि पेड़ों, बिजली के खंभों या अस्थायी ढांचों के नीचे.

मछुआरों को समुद्र में न जााने की सलाह

समुद्र में हालात खराब से बहुत खराब रहने की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे 17 जुलाई तक ओडिशा के तटों के पास और समुद्र में न जाएं.

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र

आईएमडी ने एक बुलेटिन में बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों के पास बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन गया. निम्न दबाव के क्षेत्र के अगले दो दिनों में उत्तरी ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदान क्षेत्र में आगे बढ़ने की संभावना है.

पुरी और ओडिशा के अन्य जिलों में दो दिनों से हो रही है बारिश

मंगलवार शाम से पुरी तथा ओडिशा के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई. अधिकारियों ने बताया कि पुरी और इस तटीय जिले के अन्य हिस्सों में मंगलवार शाम से बुधवार तड़के तक भारी बारिश हुई. शहर से बारिश का पानी निकालने के लिए अग्निशमन कर्मियों को लगाया गया। 'ग्रैंड रोड' पर भी पानी भर गया, जो भगवान जगन्नाथ मंदिर के सामने की मुख्य सड़क है और उसी रास्ते पर रथ यात्रा के दौरान रथ खींचे जायेंगे. आईएमडी के अनुसार, बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान पुरी शहर में सबसे ज्यादा 143.8 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई.


ये भी पढ़ें: बारिश के पानी से रिचार्ज होगा भूजल, कोलकाता नगर निगम की अनूठी पहल


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >