Rameshwaram Cafe Blast: एनआईए ने जारी की आरोपियों की फोटो, 10-10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा

Rameshwaram Cafe Blast: रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में एएनआई ने आरोपियों की फोटो जारी की है. ANI ने आरोपियों पर 10-10 लाख का इनाम रखा है. एएनआई ने आम जनता से इस मामले में दोनों आरोपी मुसाविर हुसैन शाजिब उर्फ शाजेब और अब्दुल मतीन अहमद ताहा उर्फ अब्दुल मतीन ताहा के बारे में जानकारी मांगी है.

Rameshwaram Cafe Blast: बेंगलुरु में एक मार्च को हुए रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में एनआईए की जांच जारी है. अपनी जांच के दौरान एएनआई ने आतंकी गतिविधियों में शामिल दो वांछित आरोपियों के खिलाफ इनाम की घोषणा की है. विस्फोट मामले में शामिल दो वांछित आरोपियों अब्दुल मथीन अहमद ताहा और मुसाविर हुसैन शाजिब के खिलाफ एएनआई ने 10-10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है. सोशल मीडिया एक्स पर अपनी पोस्ट पर एजेंसी ने आम जनता से इस मामले में दोनों आरोपी मुसाविर हुसैन शाजिब उर्फ शाजेब और अब्दुल मतीन अहमद ताहा उर्फ अब्दुल मतीन ताहा के बारे में जानकारी मांगी है.

एक आरोपी को किया गया है गिरफ्तार

इससे पहले बुधवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए एनआईए ने विस्फोट मामले में एक प्रमुख षडयंत्रकर्ता मुजम्मिल शरीफ को गिरफ्तार किया था. वहीं एएनआई को अपनी जांच में पता चला है कि मुजम्मिल शरीफ ने मामले में दो अन्य आरोपियों को विस्फोट के लिए सहायता दी थी. बता दें, रामेश्वरम कैपे में कैफे में एक मार्च को विस्फोट हुआ था, जिससे कई लोग घायल हुए थे.

विस्फोट में करीब एक दर्जन लोग हुए थे घायल

गौरतलब है कि बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में एक मार्च को अचानक से धमाका हुआ था, जिसमें कुछ लोग घायल हो गये थे. घायलों में रेस्तरां कर्मचारी के साथ-साथ वहां मौजूद ग्राहक भी शामिल थे. धमाके में बाद पुलिस ने सिलेंडर फटने की आशंका जताई थी. हालांकि बाद की गहन जांच में आईईडी विस्फोट की बात सामने आयी. घटना के बाद जब पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला तो एक जगह के पास एक संदिग्ध बैग नजर आया था. उसी बैग में टाइमर बम लगे थे.

आरोपी ने छुपा रखी थी अपनी पहचान

इससे पहले भी एजेंसी ने आरोपी का फोटो जारी किया था. फोटो में वो कैफे में आता नजर भी आ रहा था. हालांकि बैग पकड़े संदिग्ध ने अपनी पहचान छिपाने के लिए टोपी और मास्क पहन रखा था. जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाये. पुलिस और एएनआई ने इससे पहले भी सोशल मीडिया पर आरोपी की फोटो जारी कर लोगों से उसे पहचानने की अपील की थी. भाषा इनपुट के साथ 

Also Read: Chandrashekhar Azad: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को Y प्लस कैटेगिरी की सुरक्षा, गृह मंत्रालय को लिखा था पत्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >