राम मंदिर चंदा विवादः पूर्व वक्फ बोर्ड चेयरमैन बोले- चंपत राय को नहीं देना चाहिए था इस्तीफा

Ayodhya Ram Mandir News : राम मंदिर में कथित चंदा चोरी विवाद पर पूर्व शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड चेयरमैन जितेंद्र नारायण सिंह ने चंपत राय के इस्तीफे को गलत ठहराया है. उन्होंने जब तक एसआईटी जांच की पूरी रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब किसी को आरोपी नहीं कहा जा सकता. उन्होंने कुछ विपक्षी नेताओं पर इस मामले राजनीतिक रूप देने आरोप लगाया हैं.

Ayodhya Ram Mandir News: अयोध्या के राम मंदिर हुए कथित चढ़ावा चोरी पर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के इस्तीफे विवाद तेज हो गया है. UP शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र नारायण सिंह कहा कि चंपत राय इतनी जल्दबाजी में इस्तीफा नहीं देना चाहिए था. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक,उन्होंने कहा कि राम मंदिर के करोड़ों लोगों की आस्था है और कुछ विपक्षी नेता इसे राजनीतिक रंग देने में लगे हुए है.

राम मंदिर मामले को सियासी रंग देने कोशिश

राम मंदिर विवाद को लेकर उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र नारायण सिंह ने आप सांसद संजय सिंह पर भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि संजय सिंह जैसे लोग करोड़ों लोगों की आस्था को राजनीतिक रूप देने पर तुले हुए है. उन्होंने कहा कि चंदा चोरी का मामला गंभीर जरूर है, लेकिन पहले पूरी जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि बड़े संस्थानों में कई बार कुछ लोग आपसी भरोसे का गलत फायदा उठा लेते हैं.

विपक्ष से पूछा- मंदिर निर्माण में कितना दिया योगदान

पूर्व चेयरमैन जितेंद्र नारायण सिंह ने विपक्षी दलों पर हमला बोला है. उन्होंने जितने भी राम मंदिर सवाल उठा रहे हैं और राम मंदिर के मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं, उन लोगों को सबसे पहले यह बताना चाहिए कि उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए कितने करोड़ का योगदान दिया है.पूर्व चेयरमैन ने कहा कि किसी भी व्यक्ति पर आरोप का अंतिम फैसला जांच पूरी होने के बाद ही होना चाहिए.

यह भी पढ़े- राम मंदिर दान चोरी विवाद : 80 लाख रुपये कैश बरामद, आठों आरोपियों से पूछताछ जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satyendra Giri

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >