राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : महंत कमल नयन दास ने कहा- चंपत राय के साथ छल हुआ

Ram Mandir Controversy : राम मंदिर दान चोरी मामले की जांच चल रही है. ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा देने के बाद भी चंपत राय पर आरोपों को लेकर विवाद जारी है. इस बीच उनके समर्थन में महंत कमल नयन दास सामने आए हैं. उन्होंने चंपत राय को निर्दोष बताते हुए कहा कि उनके साथ धोखा हुआ है.

Ram Mandir Controversy : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय पर लगे आरोपों पर महंत नृत्य गोपाल दास महाराज के शिष्य महंत कमल नयन दास जी महाराज का रिएक्शन सामने आया है. न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री पर पूरा भरोसा है. रही बात चंपत राय जी की, तो उनके साथ विश्वासघात किया गया है. साथ ही चंपत राय का समर्थन करते हुए नयन दास ने कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन देश, समाज और श्रीराम जन्मभूमि के लिए समर्पित किया है. चंपत जी हर तरह से निर्दोष हैं.

आगे महंत कमल नयन दास जी ने कहा कि चंपत जी ने लोगों पर विश्वास किया. इसके बाद उनके साथ उन्हीं लोगों ने छल कर दिया. लोगों ने नहीं समझा कि इसका परिणाम क्या होगा. वीडियो में देखें उन्होंने और क्या कहा.


पुलिस ने दो आरोपियों की हिरासत की मांग की

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी मामले में पुलिस ने जेल में बंद दो आरोपियों राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव और सुभाष श्रीवास्तव की सात दिन की पुलिस रिमांड मांगी है. पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए नए तथ्यों की पुष्टि और चोरी से जुड़े सबूत जुटाने के लिए दोनों से हिरासत में पूछताछ जरूरी है.


ये भी पढ़ें: अयोध्या से ग्राउंड रिपोर्ट : श्रद्धालुओं की संख्या घटी, पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का चढ़ावा बढ़ा

पुलिस के अनुसार, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के पूर्व चालक रह चुके राम शंकर यादव के पास दान पेटियों की चाबियों की जिम्मेदारी थी. वहीं, सुभाष श्रीवास्तव पूर्व बैंक कर्मचारी हैं और दान की गिनती प्रक्रिया से जुड़े थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >