रक्षाबंधन पर घर जाने की तैयारी? रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

रक्षाबंधन के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है.जानिए ट्रेन का रूट और टाइमिंग.

Railways ran a special train : रक्षाबंधन के त्योहार पर ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाने की व्यवस्था की है. इन ट्रेनों का उद्देश्य त्योहार के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देना और नियमित ट्रेनों पर दबाव कम करना है. अगर आप भी राखी पर घर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो इन स्पेशल ट्रेनों की जानकारी आपके काम आ सकती है।

दिल्ली से जबलपुर के बीच स्पेशल ट्रेन

हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर स्पेशल ट्रेन (01701/01702) दिल्ली और मध्य प्रदेश के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अहम विकल्प है. रक्षाबंधन के दौरान इस रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना रहती है. यह ट्रेन जबलपुर से 29 अगस्त को रात 8.20 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2.25 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी. वापसी दिशा में 30 अगस्त को हजरत निजामुद्दीन से यह विशेष ट्रेन शाम पौने चार बजे चलेगी.

लखनऊ-हरिद्वार यात्रियों को भी राहत

लखनऊ-हरिद्वार स्पेशल (04329/04330) उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के यात्रियों के लिए उपयोगी रहेगी. रक्षाबंधन के दौरान लखनऊ, हरिद्वार और आसपास के इलाकों में आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है.यह ट्रेन बृहस्पतिवार और शनिवार (इसके विशेष रक्षाबंधन फेरे 28, 29 और 30 अगस्त 2026 को हैं) को चलाई जाती है.यह ट्रेन लखनऊ जंक्शन से 11:30 बजे प्रस्थान करती है और हरिद्वार जंक्शन 08:20 बजे पहुँचती है.

रुड़की-बरेली के बीच भी अतिरिक्त ट्रेनें

रुड़की-बरेली स्पेशल ट्रेनें (04319, 04320, 04321 और 04322) भी त्योहार के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प देंगी. ये स्पेशल ट्रेनें 22 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक संचालित की जा रही हैं.यह ट्रेन बरेली जंक्शन से सुबह 07:20 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 14:00 (02:00) बजे रुड़की पहुंचेगी.

टिकट बुक करने में न करें देरी

रक्षाबंधन के आसपास ट्रेनों में सीटों की मांग तेजी से बढ़ सकती है. इसलिए यात्रा की तारीख तय है तो टिकट की उपलब्धता समय रहते जरूर जांच लें. ट्रेन का समय, ठहराव और संचालन की तारीख भी टिकट बुक करने से पहले आधिकारिक रेलवे माध्यम से जरूर कन्फर्म करें.

ट्रेन में सीट नहीं मिली तो ये विकल्प भी

अगर मनचाही ट्रेन में सीट उपलब्ध नहीं है तो यात्रियों के पास राज्य परिवहन की बसों का विकल्प भी हो सकता है. त्योहार के दौरान कई जगह अतिरिक्त बस सेवाएं भी संचालित की जाती हैं. इसलिए आखिरी समय की भीड़ से बचने के लिए यात्रा की योजना पहले बनाना बेहतर रहेगा.

ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर बहनों को तोहफा: जानिए कब आएगी दिल्ली लक्ष्मी योजना की ₹2,500 वाली पहली किस्त


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >