Parliament LIVE : आज शाम राष्ट्रपति से मिलेंगी विपक्षी पार्टियां, कृषि बिल को वापस राज्यसभा भेजने की कर सकते हैं गुजारिश
Parliament news, loksabha and rajyasabha LIVE Updaates : मानसून सत्र के आठवें दिन राज्यसभा के शुरू होते ही सभापति वेंकैया नायडू ने किसान बिल पर हुए हंगामा को लेकर बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने हंगामा करनेवाले आठ सांसदों को एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया है. निलंबित होने वाले सांसद डेरेक ओ ब्रायन, संजय सिंह, रिपुन बोरा, नजीर हुसैन, केके रागेश, ए करीम, राजीव साटव, डोला सेन है. इससे पहले, राज्यसभा में विपक्षी नेताओं द्वारा रविवार को जिस तरह से रूल बुक फाड़ा गया और चेयर का माइक तोड़ा गया, उसपर सदन के सभापति वेंकैया नायडू ने नाराजगी जाहिर की. वहीं विपक्षी सांसदों ने उपसभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिया, जिसे सभापति ने स्वीकार नहीं किया. राज्य सभा से जुड़े लाइव अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…
Parliament LIVE : आज शाम राष्ट्रपति से मिलेंगी विपक्षी पार्टियां, कृषि बिल को वापस राज्यसभा भेजने की कर सकते हैं गुजारिश
Live Updates
8:42 PM. 21 Sept 203:12 PM. 21 Sept
आज शाम राष्ट्रपति से मिलेंगी विपक्षी पार्टियां
राज्यसभा से आठ सांसदों के निलंबन के बाद आज शाम विपक्षी पार्टियां राष्ट्रपति से मिलेंगी, वे कृषि बिल को वापस राज्यसभा भेजने की गुजारिश करेंगे.
7:58 PM. 21 Sept 202:28 PM. 21 Sept
पीएम ने दी सफाई
पीएम मोदी ने कहा है कि मैं यहां स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि ये कानून, ये बदलाव कृषि मंडियों के खिलाफ नहीं हैं. कृषि मंडियों में जैसे काम पहले होता था, वैसे ही अब भी होगा. बल्कि ये हमारी ही एनडीए सरकार है जिसने देश की कृषि मंडियों को आधुनिक बनाने के लिए निरंतर काम किया है.
7:58 PM. 21 Sept 202:28 PM. 21 Sept
प्रियंका ने साधा निशाना
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कृषि बिल को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा, ‘खेती-किसानी में कांग्रेस सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य व मंडियों के सरंक्षण का प्रावधान किया जिससे कि किसानों का पूँजीपतियों के हाथों शोषण न हो. अगर MSP के किसान हितैषी प्रावधानों में कोई परिवर्तन नहीं है तो भाजपा सरकार MSP के सरंक्षण को बिल में डालने से डर क्यों रही है?’
7:58 PM. 21 Sept 202:28 PM. 21 Sept
सड़कों पर लड़ेंगे- ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सांसदों के निलंबन को लेकर मोदी सरकार की हमला बोला. ममता ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘किसानों के हितों की रक्षा के लिए लड़ने वाले आठ सांसदों का निलंबन दुर्भाग्यपूर्ण है, और इस निरंकुश सरकार की सोच का परिचायक है कि वह लोकतांत्रिक नियमों और सिद्धांतों का सम्मान नहीं करती… हम नहीं झुकेंगे और इस फासीवादी सरकार से संसद में और सड़कों पर लड़ेंगे…’
7:08 PM. 21 Sept 201:38 PM. 21 Sept
विपक्षी सांसदों ने गांधी प्रतिमा के पास विरोध शुरू किया
राज्ससभा में निलंबित किए गए सांसदों के विरोध में विपक्ष के सभी सांसदों ने सदन के बाहर गांधी प्रतिमा के पास विरोध शुरू कर दिया है.
7:08 PM. 21 Sept 201:38 PM. 21 Sept
राज्यसभा स्थगित
राज्यसभा से निलंबित किए गए सदस्य सदन से बाहर नहीं गए, जिसके कारण राज्यसभा को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.
मुख्य बातें