तमिलनाडु: विजय की पार्टी TVK ने राज्यसभा सीट कांग्रेस की दी, 18 जून को होना है चुनाव

Rajya Sabha Elections 2026: टीवीके प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने बुधवार को राज्यसभा की सीट कांग्रेस को देने का ऐलान किया है.

Rajya Sabha Elections 2026: TVK ने बताया कि तमिलनाडु से राज्यसभा चुनाव के माध्यम से भरी जाने वाली सीट भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को आवंटित की गई है, जो राज्य में तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के नेतृत्व वाले गठबंधन का एक घटक है.

कांग्रेस के सहयोग से तमिलनाडु में विजय ने बनाई सरकार

विधानसभा चुनाव में विजय की टीवीके ने 108 सीटें जीती थीं, लेकिन उनके पास सरकार बनाने के लिए जरूरी 118 सीटें नहीं थीं. वैसी स्थिति में कांग्रेस ने 5 विधायकों के साथ उन्हें सपोर्ट किया. कांग्रेस के समर्थन के बाद CPI, CPM और VCK ने भी उन्हें समर्थन देने का ऐलान कर दिया, जिसके बाद विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था.

AIADMK नेता सी वी शनमुगम के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट

ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) नेता सी वी शनमुगम के इस्तीफे के बाद तमिलनाडु से राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनाव होंगे. राज्य में 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में मेलम विधानसभा क्षेत्र से जीत के बाद पूर्व मंत्री शनमुगम ने सात मई को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. इसके चलते तमिलनाडु से राज्यसभा की रिक्त सीट के लिए उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया.

18 जून को होना है राज्यसभा चुनाव

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी चुनाव अधिसूचना में 18 जून को दस राज्यों की 24 राज्यसभा और 17 विधान परिषद की सीटों के लिए मतदान होना है. जिसके लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है और आठ जून तक जारी रहेगी. ग्यारह जून तक नाम वापस लिए जा सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >