Rajya Sabha Election Result: राज्यसभा की सभी 12 सीटों पर उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत, देखें पूरी लिस्ट

Rajya Sabha Election Result: राज्यसभा उपचुनाव में सभी 12 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं. जिसमें बीजेपी को सबसे ज्यादा फायदा हुआ, जबकि कांग्रेस, एनसीपी (अजित पवार) और एक सीट राष्ट्रीय लोक मोर्चा के खाते में गई. तो आइये जानें कौन कहां से जीता चुनाव.

Rajya Sabha Election Result: 9 राज्यों की 12 सीटों पर 3 सितंबर को राज्यसभा उपचुनाव होना था. लेकिन उससे पहले ही सभी सीटों पर उम्मीदवारों को निर्विरोध चुन लिया गया. 27 अगस्त को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था. 12 सीटों पर बीजेपी ने 9 पर जीत दर्ज की. जबकि कांग्रेस, एनसीपी (अजित पवार) और एक सीट राष्ट्रीय लोक मोर्चा के खाते में गई. तो आइये जानें कौन कहां से जीता चुनाव.

मध्यप्रदेश से भाजपा के केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन निर्विरोध चुने गए

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार जॉर्ज कुरियन को मंगलवार को निर्वाचन अधिकारी ने मध्यप्रदेश से उपचुनाव में राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया. भाजपा ने 20 अगस्त को कुरियन को मध्यप्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था. यह सीट जून में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई थी.

भाजपा की किरण चौधरी निर्विरोध निर्वाचित

हरियाणा की एक राज्यसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की किरण चौधरी को निर्विरोध चुन लिया गया. हरियाणा की पूर्व मंत्री चौधरी ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था और एकमात्र उम्मीदवार होने की वजह से उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया. हरियाणा की एक राज्यसभा सीट पर हुए उप चुनाव के लिए किसी अन्य दल ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था. यह सीट कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा के रोहतक से लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने की वजह से खाली हुई थी. हुड्डा का बतौर राज्यसभा सदस्य कार्यकाल नौ अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा था.

उपेंद्र कुशवाहा और मनन कुमार मिश्रा बिहार से निर्विरोध निर्वाचित

पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मनन कुमार मिश्र को मंगलवार को बिहार से राज्यसभा उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया. इन दोनों उम्मीदवारों द्वारा 21 अगस्त को नामांकन पत्र दाखिल करने के समय बिहार विधानसभा सचिवालय में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा सहित राजग के कई शीर्ष नेता मौजूद थे. राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर (भाजपा) और मीसा भारती (राजद) के लोकसभा के लिए चुने जाने के कारण राज्यसभा की दो सीट पर यह उपचुनाव कराया गया.

ओडिशा से निर्विरोध चुनी गईं ममता मोहंता

ओडिशा से बीजेपी उम्मीदवार ममता मोहंता को उपचुनाव में निर्विरोध चुन लिया गया. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता जगन्नाथ प्रधान ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन वापस ले लिया. जिसके बाद ममता मोहंता की जीत की घोषणा की गई. राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने जाने के बाद भाजपा नेता ममता मोहंता ने कहा, मैं भगवान जगन्नाथ और ओडिशा की जनता को नमन करती हूं कि उनके आशीर्वाद से मुझे यह अवसर मिला है. मैं प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, पूरे भाजपा परिवार को धन्यवाद देना चाहती हूं. मेरा एकमात्र लक्ष्य लोगों का कल्याण होगा.

पीएम मोदी और पुतिन के बीच हुई बात, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >